Saturday, September 12, 2026

TOP NEWS

हरिद्वार में 16 सितंबर...

अर्जुन धारीवालहरिद्वार, । बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कौशल विकास एवं...

सावधान! एंड्रॉइड फोन्स पर...

सावधान! एंड्रॉइड फोन्स पर मंडरा रहा है नया 'Mantax Otax' वायरस, चुरा रहा...

आज सब जेल गंजबासोदा...

गंजबासोदा। आज सब जेल गंजबासोदा के प्रांगण में एक वृहद स्वास्थ्य शिविर का...

BRICS 2026 शी जिनपिंग...

शी जिनपिंग 7 साल बाद पहुंचे भारत: पीएम मोदी से मुलाकात से पहले...
Homeमध्य प्रदेशगुना : पुलिस थाने से 800 मीटर दूर चल रहा था सेक्स...

गुना : पुलिस थाने से 800 मीटर दूर चल रहा था सेक्स रैकेट, 2 लड़कियां 2 लड़के पकड़ाए

  • आरक्षक को ग्राहक बनाकर भेजा जब स्पा सेंटर में देह व्यापार की पुष्टि हुई तो पुलिस ने मारा छापा…।

मध्यप्रदेश के गुना में कोतवाली थाने से महज 800 मीटर की दूरी पर संचालित एक स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट पकड़ाया है। स्पा सेंटर पर छापा मारते हुए पुलिस ने दो लड़कियों के साथ दो लड़कों को पकड़ा है जिनसे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह सेंटर करीब एक साल से संचालित था। पुलिस ने एक आरक्षक को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर में भेजा था और जैसे ही देह व्यापार की पुष्टि हुई तो पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारा।

7 दिन तक पुलिस ने की चौकसी

कोतवाली टीआई बृजमोहन सिंह भदौरिया को स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना मिली थी। उन्होंने पुख्ता सबूत जुटाने के लिए सात दिन तक सिविल ड्रेस में अलग-अलग समय में पुलिस तैनात की और इस सेंटर की चौकसी कराई। जब यह बात स्पष्ट हो गई कि यहां संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं, तब जाकर एसपी, एएसपी, सीएसपी को पूरे मामले की जानकारी दी और फिर छापा मारा।

आरक्षक को ग्राहक बनाकर भेजा, 3 हजार रुपए मांगे

कोतवाली थाने में पदस्थ एक आरक्षक को अनुराधा गली स्थित स्पा सेंटर पर ग्राहक बनाकर भेजा। आरक्षक ने इस सेंटर को चलाने वाली युवती से बात की तो उसने 3 हजार रुपए मांगे। इसके बाद यह राशि युवती को दी गई। इसी बीच इस सेंटर को पहले से घेराबंदी कर बैठी पुलिस ने छापा मार दिया। स्पा सेंटर से दो लड़कियों के साथ दो लड़कों को पकड़ा गया है और आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है। एक युवती भोपाल की रहने वाली है जो पूर्व में भोपाल में भी सेंटर चला चुकी है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments