Tuesday, September 1, 2026

TOP NEWS

संयुक्त शिविरों में अनुपस्थित...

कलेक्टर ने एक वार्षिक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के दिए आदेश**डिंडौरी: 01...

PM Modi GDP Statement:...

दमदार GDP के बीच पीएम मोदी का 'आर्थिक राष्ट्रवाद' का मंत्र, देशवासियों से...

आज का राशिफल01 सितम्बर...

आज का राशिफल01 सितम्बर 2026 , मंगलवारमेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,...

उमरिया में शर्मसार करने...

उमरिया में शर्मसार करने वाली घटना: स्कूल की छात्राओं को टॉफी का लालच...
Homeमध्य प्रदेशगुना लाल थैली खुलते ही उड़े सबके होश! कचरा बीनते समय महिला...

गुना लाल थैली खुलते ही उड़े सबके होश! कचरा बीनते समय महिला को मिला कुछ ऐसा कि एक्शन में आ गई पुलिस

गुना/गुना के दशहरा मैदान इलाके में शुक्रवार को कचरे में मिली लाल थैली ने हड़कंप मचा गिया। घटना की सूचना शहर में कचरा कलेक्शन करने वाली कंपनी डिवाइर वेस्ट मैनेजमेंट के अधिकारियों ने कैंट पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु की। दरअसल, शुक्रवार को कचरा बीनने वाले कुछ बच्चे और महिलाएं दशहरा मैदान के आसपास प्लास्टिक थैली और बोतलें एकत्रित कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला की नजर लाल रंग की थैली पर पड़ी, जिसने लालच में आकर थैली को जैसे ही उल्टा किया महिला के होश फाख्ता हो गए। बताया जा रहा है कि लाल रंग की थैली से एक मानव भ्रूण जमीन पर गिरा। जिसे देखते ही कचरा बीनने वालों ने दशहरा मैदान पर बने डिवाइन वेस्ट मैनेजमेंट कम्पनी के कंट्रोल रूप में मौजूद अधिकारियों को सूचना दी। मानव भ्रूण देखकर कम्पनी के अधिकारी भी हैरान रह गए, उन्होंने तुरंत कैंट पुलिस को फोन लगाकर मौके पर बुला लिया।

शुरुआत तफ्तीश में संभावना जताई जा रही है कि शहर में भ्रमण करने वाली किसी कचरा गाड़ी में यह भ्रूण फेंका गया हो सकता है। यह भी बताया जा रहा है कि जिस थैली में भ्रूण को फेंका गया है वह किसी अस्पताल में उपयोग की जाने वाली थैली नजर आ रही है। हो सकता है कि कचरा गाड़ी में ही अस्पताल के कर्मचारियों ने मानव भ्रूण को फेंका है, ताकि नियमानुसार मानव भ्रूण को दफनाने की प्रक्रिया से बचा जा सके। प्रथक दृष्टया मानव भ्रूण लगभग 3 महीने का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुटी है, ताकि मानव भ्रूण को इस तरह फेंकने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा सके।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments