Friday, October 23, 2026

TOP NEWS

Gwalior Madrasa Raid: ग्वालियर...

ग्वालियर में बिना मान्यता चल रहे दारुल कुरान मदरसे पर बाल आयोग और CWC की बड़ी छापेमारी। बंद कमरे से मिलीं 8 बच्चियों समेत 26 बच्चे रेस्क्यू; मदरसा सील, जांच जारी।

MP Semiconductor Summit 2026:...

"मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026: एमपी में चिप, बैटरी और डेटा सेंटर पर ₹15,000 करोड़ का निवेश। इंदौर बनेगा नया हाई-टेक हब, मिलेंगे 20,000 से ज्यादा रोजगार। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।"

इंदौर मेट्रो: हाईकोर्ट का...

• इंदौर हाईकोर्ट ने मेट्रो स्टेशन के लिए पेड़ों की कटाई पर बड़ा निर्देश दिया है। हजारों तोतों की सुरक्षा के लिए पक्षी विशेषज्ञों की निगरानी में काम होगा और मेट्रो प्रशासन को हर साल रिपोर्ट देनी होगी।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने...

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 को दी 20 करोड़...
Homeमध्य प्रदेशग्वालियर : जिंदा रहना है तो जमीन छोड़ दो, वरना कोई नहीं...

ग्वालियर : जिंदा रहना है तो जमीन छोड़ दो, वरना कोई नहीं बचेगा’…, किसान को मिली धमकी

रात 11 बजे गुंडों ने किसान के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की। उन्हें धमकी दी कि अपनी जमीन को छोड़ दो।

एमपी के ग्वालियर शहर में गुंडों और बदमाशों में पुलिस और कानून का बिल्कुल डऱ नहीं है, जहां मौका मिल रहा है वहां अपराधी खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। लखनौती खुर्द गांव (झांसी रोड) में रात 11 बजे गुंडों ने किसान के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की। उन्हें धमकी दी कि अपनी जमीन को छोड़ दो। उस पर अब हमारा कब्जा है।

जमीन नहीं छोड़ी तो इतनी गोलियां मारेंगे कि कोई जिंदा नहीं बचेगा। चैलेंज के साथ गुंडों ने किसान के घर पर करीब 15-20 फायर ठोंके। इस वारदात से किसान और उसका परिवार दहशत में है।

गुंडागर्दी से हथियाना चाहता है जमीन

लखनौती खुर्द निवासी रामवीर सिंह गुर्जर ने शिकायत में बताया खेती किसानी कर गुजर बसर करते हैं। अडूपुरा में हाइवे से सटी उनकी दो बीघा पांच बिस्वा जमीन है। इसके ठीक पीछे उनके चाचा प्रकाश गुर्जर की भी इतनी ही जमीन है। रामवीर का कहना है उन्होंने पिछले साल दिसंबर में अपनी जमीन थाटीपुर निवासी लक्ष्मी पत्नी राजेश गुप्ता को बेची है। हुरावली निवासी बीरबल फागुना का बेटा सचिन उनकी जमीन गुंडागर्दी से हथियाना चाहता है। इसलिए उनकी जमीन को प्रकाश गुर्जर की बता रहा है बोल रहा है कि इस जमीन को खुद खरीदना बता रहा है।

सड़क पर खड़े होकर चलाईं गोलियां

रामवीर सिंह ने बताया शनिवार रात करीब 11 बजे सचिन फागुना चार गाड़ियों में गुंडों को लादकर उनके घर आया। उसने खुलेआम धमकी दी कि जमीन को छोड़ दो। वरना इतनी गोलियां मारेंगे कि कोई जिंदा नहीं बचेगा। उसके बाद सचिन और उसके गुंडों ने पुल पर खड़े होकर उनके घर पर अंधाधुंध फायरिंग की। हरकत से उनका परिवार सहमा हुआ है।

बदमाशों ने फायरिंग की है। उन का पता लगाया जा रहा है। कुछ नाम सामने आए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। चार अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। ह्य श्रीकृष्ण लालचंदानी, एएसपी

सड़क पर गोलियों का ढेर

रामवीर के परिजन ने अंधाधुंध गोलीबारी का वीडियो भी बनाया है। इसमें दिखा है कि हाइवे से गाड़ियां गुजर रही हैं उनके बीच गुंडे दनादन गोलियां चला रहे हैं। ताबड़तोड़ गोलीबारी में राहगीरों के साथ भी घटना होने की आशंका थी। गुंडों के भागने के बाद रामवीर और गांववाले घर से बाहर निकले तो गांव की सड़क पर खोखों का ढेर मिला है। उन्हें पुलिस समेट कर ले गई है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments