Saturday, September 19, 2026

TOP NEWS

रोड नहीं तो वोट...

गुना में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का काफिला रोक लिया। युवक द्वारा वोट न देने की चेतावनी पर सिंधिया भड़क गए।

600 KM रेंज और...

Tata Safari EV भारतीय बाजार में जल्द एंट्री करेगी। टेस्टिंग के दौरान इस प्रीमियम SUV में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप और 600 किमी तक की दमदार रेंज की जानकारी सामने आई है।

इंदौर में ‘हार्ट मेला’...

इंदौर में रविवार को भव्य 'हार्ट मेला' आयोजित होगा। इसमें BP-शुगर और महंगे NT-proBNP टेस्ट मुफ्त होंगे, साथ ही आम लोगों को जीवनदायिनी CPR की ट्रेनिंग दी जाएगी।

इंदौर में ‘छात्रों की...

इंदौर में आज राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम। दोपहर 2 बजे तक शहर पहुंचेंगे राहुल गांधी, शाम 5:30 बजे से भारत जोड़ो मैदान (IDA ग्राउंड) में युवाओं और छात्रों से करेंगे सीधा संवाद। जानें पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल और प्रमुख मुद्दे।
Homeमध्य प्रदेशछतरपुर : तीन पहिया हैंडिकैप्लड वाहन पर सवार शराबी,बच्चों से मंगवा था...

छतरपुर : तीन पहिया हैंडिकैप्लड वाहन पर सवार शराबी,बच्चों से मंगवा था भीख

छतरपुर शहर के छत्रसाल चौक क्षेत्र में एक शराबी विकलांग व्यक्ति को अपनी तीन पहिया बाइक पर दो मासूम बच्चों को बैठाकर उनसे भीख मंगवाते हुए पकड़ा गया। स्थानीय लोगों द्वारा मामले की सूचना सिटी कोतवाली थाना और सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी मौके पर पहुंचे और विकलांग व्यक्ति सहित दोनों बच्चों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए ले गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी व्यक्ति नशे की हालत में था और बच्चों को तपती धूप में बिना चप्पल पहने गलियों और चौराहों पर घूमाकर भीख मंगवा रहा था। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यह व्यक्ति अक्सर इसी तरह बच्चों का इस्तेमाल करता है और स्वयं शराब के नशे में रहता है। शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय के समीप छत्रसाल चौक क्षेत्र में बच्चों को भीख मांगते देख लोगों ने आपत्ति जताई और तुरंत पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस द्वारा युवक से पूछताछ की जा रही है।

सिटी कोतवाली प्रभारी अरविंद दांगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और बच्चों के अधिकारों का हनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी व्यक्ति का कोई गिरोह से संबंध है या नहीं।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments