Tuesday, October 20, 2026

TOP NEWS

देवास में जवारा विसर्जन...

मध्य प्रदेश के देवास (राजोदा) में जवारा विसर्जन के दौरान बैंड के शोर से भड़कीं मधुमक्खियों ने 200 श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। इस हादसे में 40 लोग घायल हुए हैं, जबकि 200 डंक लगने से गंभीर एक युवक को इंदौर रेफर किया गया है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

PM Modi Vijayadashami Speech ...

सत्य की जीत विजयादशमी पर प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम विशेष संदेशनई दिल्ली:प्रधानमंत्री...

हनुमान चौक पर दशहरा...

उत्तराखंड के मंगलौर में दशहरे पर हिंदू-मुस्लिम एकता की अनोखी मिसाल दिखी। हनुमान चौक पर पूर्व विधायक स्वर्गीय हाजी सरवत करीम अंसारी के बेटों ने फूल-मालाओं और शॉल से दशहरा जुलूस का भव्य स्वागत किया।

मांडू में 51 फीट...

ऐतिहासिक पर्यटन नगरी मांडू में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रीराम जी के भव्य जुलूस और आकर्षक आतिशबाजी के बीच 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाया गया।
Homeदेश‘जितना छुपाओगे, उतना बढ़ेगा’, प्रेमानंद महाराज ने इन 4 चीजों को लेकर...

‘जितना छुपाओगे, उतना बढ़ेगा’, प्रेमानंद महाराज ने इन 4 चीजों को लेकर कही ये बात

प्रसिद्ध भागवत कथावाचक और सनातन धर्म प्रचारक प्रेमानंद महाराज ने हाल ही में एक प्रवचन में जीवन की चार अहम बातों को गोपनीय रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि भजन, भोजन, खजाना और यारी- इन चार बातों का सार्वजनिक रूप से प्रचार करने से हानि हो सकती है।

यह टिप्पणी वृंदावन में आयोजित उनके दरबार में एक महिला अनुयायी द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में सामने आई। इसका वीडियो उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘भक्ति मार्ग’ पर भी साझा किया गया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रेमानंद महाराज ने उदाहरण देते हुए कहा, “मान लीजिए आपके पर्स में 10 लाख रुपए हैं और आप सबको इसकी जानकारी दे दें, तो मुश्किल से एक घंटे में कोई न कोई तरकीब लगाकर वह पैसा ले जाएगा।” उन्होंने समझाया कि धन, प्रेम या भक्ति जैसे भाव जितना छिपे रहेंगे, उतना ही उनकी रक्षा और वृद्धि होती है।

‘अपने प्रेम को, भजन को, खजाने को छुपाकर रखा जाए’उन्होंने आगे कहा, “ये मर्यादा है कि अपने प्रेम को, भजन को, खजाने को छुपाकर रखा जाए। जितना इन्हें प्रकाशित करेंगे, ये उतना ही क्षीण हो जाएंगे।” महाराज ने यह भी बताया कि अपनी दिनचर्या और साधना को भी सार्वजनिक नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने पर वह नियमितता टूट जाती है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments