Wednesday, September 9, 2026

TOP NEWS

एआई का जादू: नेताओं...

एआई का जादू: नेताओं से लेकर आम जनता तक चढ़ा '80s रेट्रो लुक'...

अम्बेडकर नगर में नकली...

स्थान - जैतपुर अम्बेडकर नगर।रिपोर्टर - ब्रह्म प्रकाश तिवारी- अम्बेडकर नगर में...

11 सितंबर को देशव्यापी...

इंदौर।अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने एक बार...

बिना एक्सरसाइज किए भी...

बिना एक्सरसाइज किए भी घट जाएगा वजन! मेडिकल साइंस का नया दावा— जिम...
Homeदेशटुकड़ों में बंटेगा पाकिस्तान,यह है मोदी की गारंटी,POK भारत में होगा शामिल,निशिकांत...

टुकड़ों में बंटेगा पाकिस्तान,यह है मोदी की गारंटी,POK भारत में होगा शामिल,निशिकांत दुबे

निशिकांत दुबे ने कहा, पीओके को भारत में वापस लाया जाएगा, साथ ही पाकिस्तान को कई टुकड़ों में बांट दिया जाएगा.

देवघर: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पीओके और पाकिस्तान को लेकर बड़ा दावा किया है. भाजपा सांसद ने कहा कि पीओके भारत में वापस आएगा. साथ ही यह भी दावा किया कि पाकिस्तान को अलग-अलग देशों में विभाजित किया जाएगा. झारखंड के देवघर में एक कार्यक्रम में सोमवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं. पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया.

"कश्मीर हमारा है और हम इसे वापस लेंगे. पाकिस्तान अलग-अलग हिस्सों बलूचिस्तान, पख्तूनिस्तान और पंजाब में टूट जाएगा. अगर ऐसा नहीं होता है, तो आप कह सकते हैं कि भाजपा ने झूठा आश्वासन दिया. यह प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है."- निशिकांत दुबे, भाजपा सांसद

दुबे ने हाल ही में कुछ पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द किए जाने की घटनाओं का जिक्र किया. उन्होंने पाकिस्तानी नागरिकों और भारतीय नागरिकों के बीच होने वाली शादियों पर सवाल उठाते हुए कहा, “दुश्मन देश के किसी व्यक्ति से शादी क्यों करें?” उन्होंने तर्क दिया कि “ऐसी शादियों के पीछे के इरादों की बारीकी से जांच की जानी चाहिए.”

दुबे ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार पर लश्कर-ए-तैयबा के साथ संबंध होने का आरोप लगाया और कहा कि आतंकी घुसपैठ को रोकने के लिए भारत-बांग्लादेश सीमा को सुरक्षित किया जाना चाहिए. बांग्लादेश के साथ जल बंटवारे के समझौतों पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 1996 में हस्ताक्षरित गंगा जल संधि की आलोचना की और इसे गलत फैसला बताया.

बता दें कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी. इनमें अटारी चेक पोस्ट बंद करना, पाकिस्तान के नागरिकों के लिए सार्क वीजा छूट योजना को निलंबित करना, पाकिस्तान के नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश, दोनों पक्षों के उच्चायोगों में अधिकारियों की संख्या कम करना और 1960 में हस्ताक्षरित सिंधु जल संधि को भी निलंबित कर दिया था.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular