Sunday, November 1, 2026

TOP NEWS

ज्योति कॉलेज में राष्ट्रीय...

ज्योति कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन, विद्यार्थियों को दिलाई एकता की...

हरिद्वार के महिला अस्पताल...

हरिद्वार के महिला अस्पताल (PPP मोड) में हिस्ट्रीशीटर विक्की उर्फ बादशाह की बतौर सुपरवाइजर तैनाती से हड़कंप। महिला कर्मचारियों से शराब के नशे में अभद्रता और गाली-गलौज करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

Mobile New Rules 2026:...

भारत सरकार और TRAI ने मोबाइल-सिम कार्ड धारकों के लिए नए नियम जारी किए हैं। अब अनजान नंबर पर असली नाम (CNAP) दिखेगा, 9 से ज़्यादा सिम होने पर ब्लॉक होगी और इनएक्टिव UPI बंद होंगे। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

इंदौर: नशामुक्ति केंद्र में...

इंदौर के पहचान नशामुक्ति केंद्र में 23 वर्षीय सचिन लोधी की संदिग्ध मौत के बाद हड़कंप मच गया। लाश देखकर वहाँ भर्ती 70 से अधिक मरीज गेट का ताला तोड़कर और बाउंड्रीवॉल कूदकर फरार हो गए। पूरी खबर और वायरल वीडियो के अपडेट्स यहाँ पढ़ें।
Homeदेशदिल्ली सरकार की शराब से बंपर कमाई, जानिए दूध से हुआ कितना...

दिल्ली सरकार की शराब से बंपर कमाई, जानिए दूध से हुआ कितना फायदा

दिल्ली सरकार ने शराब पर कर से 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, जबकि दूध और दुग्ध उत्पादों से केवल 210 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

एन टीवी टाइम प्रतिनिधि/देश की राजधानी दिल्ली में शराब नीति का मामला काफी सुर्खियों में छाया हुआ था। इस मामले को लेकर पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार पर कई आरोप लगे थे। हालांकि अब शराब की बिक्री से दिल्‍ली सरकार को बंपर कमाई हो रही है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में दिल्ली सरकार ने शराब पर कर से 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, जबकि दूध और दुग्ध उत्पादों से केवल 210 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। दिल्ली सरकार ने शनिवार को विधानसभा में यह जानकारी दी।

शराब से 5,068.92 करोड़ की कमाई

दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायक अभय वर्मा के सवाल का जवाब देते हुए सरकार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में शराब की बिक्री पर उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) और मूल्य वर्धित कर (वैट) से कुल 5,068.92 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। वहीं, दूध और दुग्ध उत्पादों पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से सरकार को केवल 209.9 करोड़ रुपये की कमाई हुई। पेश किए गए ये आंकड़े फरवरी तक के हैं।

शराब घोटाले की वजह से हारी आप पार्टी

यह सवाल ऐसे समय में आया है जब बीजेपी AAP पर कथित शराब नीति घोटाले को लेकर लगातार हमलावर है। इस घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके डिप्टी मनीष सिसोदिया समेत कई AAP नेता जेल गए थे। इस मुद्दे को दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की हार के एक प्रमुख कारण के रूप में भी देखा जा रहा है।

जानें दूध से हुआ कितना राजस्व प्राप्त

दिल्ली सरकार को 2024-25 में दूध की बिक्री से सिर्फ 210 करोड़ रुपये मिले, जबकि 2023-24 में दूध से 300 करोड़ रुपये और 2022-23 में 365 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था।

शराब पर टैक्स से लगातार बड़ी कमाई

नवनिर्वाचित रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने विधानसभा में बताया कि दिल्ली सरकार ने शराब पर कर से 2023-24 में 5,164 करोड़ रुपये, 2022-23 में 5,547 करोड़ रुपये और 2021-22 में 5,487 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया था।

हर दिन बिकी 6 लाख लीटर शराब

2023-24 में दिल्ली में कुल 21.27 करोड़ लीटर शराब बिकी, यानी हर दिन औसतन 5.82 लाख लीटर। वहीं, 2022-23 में यह आंकड़ा 25.84 करोड़ लीटर था। AAP का दावा था कि नई शराब नीति का उद्देश्य काला बाजारी को रोकना, सरकार के राजस्व को बढ़ाना और ग्राहकों के लिए अनुभव को बेहतर बनाना था। हालांकि, अगले ही साल दिल्ली के मुख्य सचिव ने इस नीति में कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाए थे।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments