Saturday, September 19, 2026

TOP NEWS

NTV TIME CRIMEX : ...

CRIMEX: 1925 का वो खौफनाक बावला मर्डर केस जिसने ब्रिटिश हुकूमत को हिला दिया और इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होल्कर को अपनी गद्दी छोड़नी पड़ी। पढ़ें पूरी फाइल।

राहुल गांधी को शादी...

इंदौर के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में राहुल गांधी को प्रपोज करने दिल्ली से पहुंची युवती। करीना कपूर के पुराने बयान का हवाला देकर जताई शादी की इच्छा, सोशल मीडिया पर खबर वायरल।

ऐतिहासिक डील: अमेरिकी कंपनी...

अमेरिकी दिग्गज एप्लाइड मैटेरियल्स भारत में ₹42,000 करोड़ ($5 बिलियन) का निवेश करेगी। बेंगलुरु में 140 एकड़ का सेमीकंडक्टर रिसर्च पार्क बनेगा और हजारों नौकरियां मिलेंगी। पूरी खबर पढ़ें।

राहुल गांधी इंदौर दौरा:...

राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने महा-प्लान जारी किया है। शनिवार दोपहर 1 बजे से शहर के कई प्रमुख रास्तों पर रूट डायवर्शन रहेगा और भारी वाहनों पर बैन रहेगा। देखें पूरी रूट और पार्किंग गाइडलाइंस।
Homeमध्य प्रदेशनीमच : मासूम बच्ची को लेकर भागने वाला था युवक, लोगों ने...

नीमच : मासूम बच्ची को लेकर भागने वाला था युवक, लोगों ने पकड़ कर जमकर पीटा

नीमच/मध्य प्रदेश के नीमच शहर के पुरानी नगर पालिया में सोमवार दोपहर को एक बच्ची का अपहरण करते हुए एक आरोपी को लोगों ने पकडा है,मौके पर लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई की और बाद में उसे पुलिस को सुपुर्द किया। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। कैंट थाना पुलिस के मुताबिक, घटना पुरानी नगर पालिका बंगला 59 के पास सोमवार दोपहर की है।

बच्ची ट्यूशन जा रही थी, तभी एक युवक ने उसे उठा लिया। बच्ची का मुंह दबाकर भागने का प्रयास किया। इस बीच युवक का हाथ फिसला और बच्ची ने शोर मचा दिया, जिससे आसपास के लोगों का ध्यान उसकी तरफ गया। लोगों ने युवक का पीछा कर बड़ी पुलिया पर उसे पकड़ लिया।

चश्मदीद अजय कुमार ने बताया- मैं किराने की दुकान पर खड़ा था। मैंने देखा एक युवक बच्ची को बगल में दबाकर भाग रहा था। बच्ची के पिता भी पीछे-पीछे दौड़ रहे थे। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान बद्रीलाल के रूप में हुई। वह रतलाम जिले के किसी गांव का रहने वाला है। पुलिस घटना की पुष्टि के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। कैंट थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments