Thursday, October 22, 2026

TOP NEWS

PM Modi Speech Today:...

NDTV World Summit: पीएम मोदी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर कसा अब तक का सबसे करारा तंज। बोले- श्रीहरिकोटा से भी ज्यादा लॉन्चिंग कांग्रेस अपने 'फेल्ड प्रोडक्ट' के लिए करती है। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

OPPO Find X10 Series...

OPPO Find X10 Series Launch: ओप्पो ने भारत में उतारी अपनी सबसे महंगी स्मार्टफोन सीरीज। जानें दुनिया के पहले ट्रिपल 200MP कैमरे और धांसू बैटरी वाले इस फोन की कीमत और फीचर्स !

मुरैना न्यूज़: हाईवे पर...

मुरैना के NH-44 पर वाहन चेकिंग के दौरान पूर्व सेना जवान और वर्तमान पुलिस आरक्षक ओमप्रकाश तिवारी की वाहन से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने 12 किलोमीटर पीछा कर आरोपी ड्राइवर को दबोचा। पूरी खबर पढ़ें।

दाऊद की डी-कंपनी को...

संयुक्त राष्ट्र (UN) की रिपोर्ट में दाऊद इब्राहिम की 'डी-कंपनी' को भारतीय गिरोह बताने पर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। वहीं रिपोर्ट बनाने वाले अधिकारी पर चीन से ₹1.42 करोड़ लेने का आरोप लगा है। जानिए पूरी खबर।
HomeUncategorizedपंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कारगिल विजय दिवस...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को याद किया गया

लखीमपुर खीरी – पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (CBSE बोर्ड) में शुक्रवार को *कारगिल विजय दिवस* का आयोजन अत्यंत उत्साह, देशभक्ति और श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ *मुख्य अतिथि रिटायर्ड विंग कमांडर व जिला सैनिक कल्याण अधिकारी श्री धनंजय प्रसाद सिंह*, विद्यालय के प्रबंधक श्री रवि भूषण साहनी तथा प्रधानाचार्य श्री अरविंद सिंह चौहान द्वारा मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

प्रधानाचार्य श्री अरविंद सिंह चौहान ने मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया, जबकि प्रबंधक श्री रवि भूषण साहनी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत विविध *सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ* दीं, जिनमें *समूह गान, संस्कृत गीत, काव्य पाठ तथा नृत्य* ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर *विभिन्न प्रतियोगिताओं—कला, पर्यावरण संरक्षण, कारगिल विजय दिवस पोस्टर निर्माण, मेहंदी एवं खेल*—में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान *आचार्य के. के. पी. द्वारा कारगिल विजय दिवस पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई, वहीं आचार्य अभिषेक द्वारा प्रस्तुत हृदयस्पर्शी काव्य पाठ* ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

मुख्य अतिथि श्री धनंजय प्रसाद सिंह ने अपने *प्रेरणादायी उद्बोधन में कारगिल युद्ध के इतिहास, वीर सैनिकों के अद्वितीय बलिदान और अपने व्यक्तिगत अनुभवों* को साझा कर विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार किया।
इस अवसर पर *मुख्य अतिथि महोदय, प्रबंधक तथा प्रधानाचार्य के द्वारा विद्यालय प्रांगन में वृक्षारोपण भी किया गया।*
अंत में विद्यालय के प्रबंधक श्री रवि भूषण साहनी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्रों का आभार व्यक्त किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल *संचालन छात्र अंशुमान मिश्रा एवं छात्रा वैष्णवी पाण्डेय* ने किया।

कार्यक्रम ने सभी उपस्थितजनों में देशभक्ति की भावना को प्रगाढ़ किया और कारगिल के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments