Friday, September 18, 2026

TOP NEWS

बूढ़ी मांडू -इतिहास के...

"इतिहास के पन्नों में दफन मध्य प्रदेश की अनमोल विरासत 'बूढ़ी मांडू' आज संरक्षण के अभाव और प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है। जानिए आठवीं से दसवीं शताब्दी के राष्ट्रकूट, परमार और प्रतिहार कालीन अद्भुत विसारा वास्तुकला और ऐतिहासिक धरोहरों की वर्तमान दयनीय स्थिति।"

प्रेस क्लब लेडगांव द्वारा...

प्रेस क्लब लेडगांव द्वारा पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन 20 सितंबर कोलोकतंत्र के...

इंदौर के व्यापारियों का...

इंदौर में UPI मर्चेंट फीस के खिलाफ व्यापारियों का बड़ा मोर्चा। दुकानों पर पोस्टर अभियान शुरू, 10 लाख मोबाइल तक विरोध पहुंचाने का लक्ष्य। पूरी खबर पढ़ें।

पासपोर्ट नियमों में बड़ा...

केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों (Passport Rules 2026) में बड़ा बदलाव किया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने नया पासपोर्ट बनवाने और रिन्यू कराने की फीस में भारी बढ़ोतरी की है, साथ ही 15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट की वैलिडिटी को भी घटा दिया है। जानिए नॉर्मल और तत्काल पासपोर्ट का नया फीस स्ट्रक्चर और पूरी खबर।
Homeमध्य प्रदेशपीथमपुर : आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीथमपुर के पास एक बड़ा बस...

पीथमपुर : आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीथमपुर के पास एक बड़ा बस हादसा हुआ।

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

  • राजपुर से इंदौर जा रही बस सड़क से करीब 15 फीट नीचे गिर गई। इस हादसे में 15 यात्री घायल हो गए, जिनमें से दो की स्थिति गंभीर है।

पीथमपुर/प्रत्यक्षदर्शी राकेश पटेल ने बताया कि वे खेत में काम कर रहे थे। तभी जोरदार आवाज सुनाई दी। बस को सड़क से नीचे गिरते देखा। राकेश और उनके परिवार के सदस्यों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालने का काम शुरू किया।

पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना मोबाइल की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। 108 और हाईवे एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंची। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीथमपुर में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को 108 एंबुलेंस से इंदौर रेफर किया गया।

बस में करीब 35 यात्री सवार थे। बस के आगे के हिस्से का पार्ट टूटने से यह हादसा हुआ। बचाव कार्य में ग्रामीण निखिल पटेल, विशाल पटेल, शुभम, अंशु और पुलिसकर्मी मुकेश ग्रेवाल, सचिन सिलावट, अर्पित वर्मा, दिलीप सोलंकी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments