Friday, September 18, 2026

TOP NEWS

Breaking News: अमृतसर में...

अमृतसर में नाइट पेट्रोलिंग पर तैनात पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की। सीएम भगवंत मान ने ₹2 करोड़ के मुआवजे का ऐलान किया। पूरी खबर पढ़ें।

NCERT Books Dispute 2026:...

NCERT किताबों पर मचे देशव्यापी विवाद की पूरी कहानी। कक्षा 1 की 'सारंगी' किताब में अमर्यादित शब्द पर पटना हाईकोर्ट सख्त, वहीं कक्षा 8 में 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' के अध्याय पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन। जानिए क्या है पूरा मामला और अदालतों का ताजा रुख।

बूढ़ी मांडू -इतिहास के...

"इतिहास के पन्नों में दफन मध्य प्रदेश की अनमोल विरासत 'बूढ़ी मांडू' आज संरक्षण के अभाव और प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है। जानिए आठवीं से दसवीं शताब्दी के राष्ट्रकूट, परमार और प्रतिहार कालीन अद्भुत विसारा वास्तुकला और ऐतिहासिक धरोहरों की वर्तमान दयनीय स्थिति।"

प्रेस क्लब लेडगांव द्वारा...

प्रेस क्लब लेडगांव द्वारा पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन 20 सितंबर कोलोकतंत्र के...
Homeमध्य प्रदेशपीथमपुर : धनंड प्रीमियम लीग का खिताब एस पी सी 11 ने...

पीथमपुर : धनंड प्रीमियम लीग का खिताब एस पी सी 11 ने जीता

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

  • डीपीएल लीग के सीज़न 3 में से 2 पर एस पी सी 11 रहा कब्जा
  • एसपीसी 11 ने फाइनल जीत कर 41 हज़ार का इनाम प्राप्त किया

पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के ग्राम धन्नड़ में 1 हफ़्ते से चल रहे रात्रि कालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार रात को समापन हुआ। फाइनल मैच में एसपीसी 11 ने 66 रन बना कर जीत हासिल कर 41 हजार रुपए का नगद पुरस्कार प्राप्त किया।

गांव के निजी मैदान पर चल रहे टूर्नामेंट में 8 टीमों ने भाग लिया था। एक हफ्ते चले घमासान के पश्चात सोमवार को विजेता टीम का फैसला हुआ,जिसमें से सोमवार रात SPC 11 और DT 11 के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। टास जीत कर एसपीसी 11 ने पहले फ़ील्डिंग की और डीटी 11 ने 10 ओवर में 65 रन बनाए।वही बाद में बल्लेबाजी करते हुए SPC 11 ने 66 रन बना कर जीत हासिल कर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया , एस पी सी 11 लगातार 2 वर्षों से खिताब पर कब्जा जमाते आ रही है।

पहला इनाम – न्यु पटेल पब्लिक स्कूल के संचालक जनाब फिरोज पटेल सर कि और से एसपीसी 11 को 41 हजार एवं ट्रॉफी सप्रेम भेंट दिया गया

वही दुसरा इनाम श्री साईं एकेडमी हाई स्कूल के संचालक जनाब आशिक पटेल मास्टर जी की तरह से धन्नड टाइगर्स टीम को 21 हजार एवं ट्रॉफी सप्रेम भेंट दिया गया खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि न्यू पटेल पब्लिक स्कूल के संचालक फिरोज पटेल

श्री साईं स्कूल के संचालक आशिक पटेल न्यू संस्कार स्कूल के संचालक अय्यूब पटेल पार्षद पप्पू पटेल पूर्व पार्षद मंसूर पटेल अनवर पटेल अली सेठ इस्लाम भाई हैदर पटेल एचपीडी भूरा पटेल फिरोज पटेल मंसूर टेलर कल्लू पटेल सोमवीर सिंग शेखावत आदि लोग उपस्थित थे

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments