Thursday, May 21, 2026

TOP NEWS

देवास ब्लास्ट मामले में...

दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी के बाद देवास पुलिस की टीम आरोपी को कस्टडी...

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड...

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड और लश्कर कमांडर हमजा बुरहान PoK में ढेर: अज्ञात...

NEET पेपर लीक: लातूर...

NEET पेपर लीक: लातूर से डॉक्टर गिरफ्तार, बेटे के लिए खरीदा था 'गेस...

इंदौर : दादा ने...

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में से चौंकानें वाली घटना...
Homeमध्य प्रदेशपुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने थाना रीठी का औचक निरीक्षण कर पुलिसिंग...

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने थाना रीठी का औचक निरीक्षण कर पुलिसिंग की व्यवस्था पर दिए आवश्यक निर्देश

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने थाना रीठी का औचक निरीक्षण कर पुलिसिंग की व्यवस्था पर दिए आवश्यक निर्देश

रिपोर्टर सतेंद्र जैन

पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) ने सोमवार देर शाम जिले का भ्रमण कर थाना रीठी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस की आमजन तक सहज और त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने मालखाना, बंदीगृह, कंप्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क एवं रिकॉर्ड का अवलोकन किया और थाना प्रभारी सहित उपस्थित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत गंभीरता से सुनी जाए तथा आवेदन का समय पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी नागरिक को थाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

एसपी ने लंबित प्रकरणों की शीघ्रता से निराकरण के निर्देश दिए तथा चोरी और नकबजनी की रोकथाम हेतु प्रभावी गश्त बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही, थाना प्रभारी को पुलिस गश्त व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने, आमजन से आपसी संवाद और विश्वास कायम करने तथा महिला संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments