Monday, April 6, 2026

TOP NEWS

प्रधानमंत्री आवास योजना की...

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने मौका का किया निरीक्षण* शहपुरा:-  डिंडोरी जिले के...

शौचालय में बन रहा...

डिंडोरी जिले के शहपुरा जनपद क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला...

इंदौर : पुलिस थाना...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर की एरोड्रम थाना पुलिस ने क्षेत्र...

इंदौर : हाथीपाला में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ पुलिस थाना रावजी बाजार पर फरियादी मुख्तियार...
Homeदेशफिर शोक में डूबी इंडस्ट्री, 38 साल की उम्र में इस मशहूर...

फिर शोक में डूबी इंडस्ट्री, 38 साल की उम्र में इस मशहूर अभिनेत्री का हुआ निधन, फैंस को लगा गहरा सदमा

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज/हिंदी और मराठी टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जानी-मानी अभिनेत्री प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने रविवार को ठाणे जिले के मीरा रोड स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनके अचानक निधन से मराठी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है।

कैंसर से थीं पीड़ित

मिली जानकारी के अनुसार प्रिया मराठे पिछले कुछ महीनों से कैंसर से जूझ रही थीं और उनका इलाज चल रहा था। उनकी बीमारी के बारे में बहुत कम लोगों को पता था इसलिए उनके निधन की खबर से सभी हैरान रह गए।

कौन थीं प्रिया मराठे?

प्रिया मराठे मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में अभिनय के लिए जानी जाती थीं।

  • ➤ मराठी इंडस्ट्री: उन्होंने कई हिट मराठी सीरियल्स में काम किया जिनमें ‘चार दिवस सासूचे’, ‘तू तिथे मी’ और ‘स्वराज्यरक्षक संभाजी’ शामिल हैं।
  • ➤ हिंदी इंडस्ट्री: हिंदी दर्शकों के बीच उन्हें ज़ी टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से पहचान मिली जिसमें उन्होंने अंकिता लोखंडे की बहन की भूमिका निभाई थी।
  • ➤ प्रिया मराठे ने साल 2012 में अभिनेता शंतनु मोघे से शादी की थी। शंतनु भी एक लोकप्रिय कलाकार हैं जिन्होंने ‘स्वराज्यरक्षक संभाजी’ में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया था।

प्रिया के निधन से उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को गहरा सदमा लगा है। सोशल मीडिया पर फैंस और सह-कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments