Monday, September 14, 2026

TOP NEWS

India Artificial Sun Project:...

गांधीनगर/नई दिल्ली: भारत ने न्यूक्लियर फ्यूजन (Nuclear Fusion) के क्षेत्र में एक ऐसी...

नमामि नर्मदा संघ के...

नमामि नर्मदा संघ के द्वारा भव्य रूप से बनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी...

ब्रेकिंग न्यूज: गंज बासौदा...

ब्रेकिंग न्यूज: गंज बासौदा में दर्दनाक हादसा! होटल के पास खड़े 33 वर्षीय...

गणेश चतुर्थी पर रुड़की...

गणेश चतुर्थी पर रुड़की में युवक ने खुद को किया घायल, पुलिस ने...
Homeमध्य प्रदेशभिंड : पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने लहार टीआई के खिलाफ...

भिंड : पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने लहार टीआई के खिलाफ खोला मोर्चा, लगाए ये गंभीर आरोप

एमपी के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने लहार टीआई रविन्द्र शर्मा के खिलाफ फिर मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने टीआई पर निर्दोष लोगों को झूठे केस में फंसाने के आरोप लगाए हैं. आइए आपको पूरे मामले के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह (Dr. Govind Singh) ने लहार टीआई रविन्द्र शर्मा (TI Ravindra Sharma) के खिलाफ फिर मोर्चा खोला है. उन्होंने टीआई पर निर्दोष लोगों को झूठे केस में फंसाने के गंभीर आरोप लगाए हैं. गोविंद सिंह का कहना है कि टीआई रविन्द्र शर्मा बीजेपी नेताओं के दबाव में काम करते है. उन्होंने आरोप लगाया कि टीआई ने एक युवक को झूठे केस में फंसा दिया था, जिसके बाद उसे पलायन करने पर मजबूर होना पड़ा.

पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

एमपी के पूर्व नेता प्रतिपक्ष टीआई ने टीआई पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘एक दंपत्ति को गिरफ्तार कर पुलिस कार्रवाई का डर दिखाकर टीआई ने 8 लाख 30 हजार रुपये की झूठी देनदारी के लिए स्टांप पर हस्ताक्षर कराए. इसके अलावा, एक युवक को झूठे केस में फंसाकर लाठियों से भी पीटा है. टीआई की दहशत के चलते युवक ने लहार से पलायन कर लिया है.’

सीएम मोहन यादव का पत्र

लहार के टीआई रविन्द्र शर्मा के खिलाफ सीएम मोहन यादव ने भी पत्र लिखा है. टीआई की जांच बाहर के वरिष्ठ अधिकारियों से कराने को लेकर सीएम ने अपने पत्र में जिक्र किया है. बता दें कि लहार के टीआई इससे पहले भी कई मामलों को लेकर विवाद के घेरे में रहे हैं. इनके काम को लेकर कई बार सवाल खड़े हुए हैं.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments