Sunday, October 18, 2026

TOP NEWS

डिंडौरी-शहपुरा मार्ग पर लगा...

डिंडौरी। डिंडौरी-शहपुरा मार्ग पर अमठेरा के पास स्थित चूल्हा मोड़ घाट में एक...

नवपद ओली की आराधना-तपस्या...

18 अक्टूबर शुभारंभ के अवसर परनवपद ओली की आराधना-तपस्या पाप कर्मों का क्षय...

France Protests: फ्रांस में...

फ्रांस में बढ़ती महंगाई के खिलाफ 8 लाख लोग सड़कों पर उतरे। पेरिस में राष्ट्रपति भवन के पास भीषण हिंसा और आगजनी, 143 साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत को दंगाइयों ने फूंका।

ग्वालियर सड़क हादसा: बेकाबू...

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा। बेकाबू ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत और 32 घायल। पीड़ित परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशमुलताई तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक...

मुलताई तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत

जिला बैतूल

मुलताई तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत

रिपोर्टर ✍️अविनाश तायवाड़े

ब्रेकिंग न्यूज

मुलताई। मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम चंदोर में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे सरकारी कॉलेज के पास घटना हुई है। तेज रफ्तार कार (MP 8ZC 4515) ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। निखिल पिता प्यारे लाल चौकीकर (उम्र 21 वर्ष), निवासी ऐनस, थाना मुलताई, अपनी स्कूटी से जा रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। मृतक भोपाल के में स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई करता था। जो बीटेक सेकंड ईयर का छात्र था। घटना के समय मुलताई से बाड़ेगांव जा रहा था इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टक्कर मारने वाली कार को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर युवक के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है,इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया है वहीं स्थानीय लोग भी सड़क हादसों में हो रही बढ़ोतरी को लेकर चिंतित है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments