Sunday, November 1, 2026

TOP NEWS

हिंदू समाज हर गतिविधि...

हिंदू समाज हर गतिविधि को समझ रहा है और समय आने पर लोकतांत्रिक...

दिल्ली-NCR में 50% वर्क...

दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर रोक के लिए 50% वर्क फ्रॉम होम लागू। पुरानी गाड़ियों पर बैन से हरियाणा बॉर्डर पर 1 किमी लंबा जाम, जबकि 9 साल में सबसे साफ रहा अक्टूबर।

ग्वालियर में पब-कल्चर पर...

ग्वालियर के एक पब में युवतियों पर अश्लील कमेंट्स का विरोध करने पर भारी बवाल। नशे में धुत युवकों ने कांच की बोतलों से हमला कर बाउंसर समेत 5 स्टाफ को किया लहूलुहान। पूरी खबर पढ़ें।

ऑपरेशन प्रहार के तहत...

सरदारपुरऑपरेशन प्रहार के तहत अमझेरा थाना के दसई चौकी को एक बड़ी सफलता...
Homeमध्य प्रदेशरीवा : एमपी के रीवा का नशाखोर कॉलेज प्रोफेसर- सड़क पर लड़खड़ाता...

रीवा : एमपी के रीवा का नशाखोर कॉलेज प्रोफेसर- सड़क पर लड़खड़ाता रहा, जमीन पर लोटते रहा

एमपी के रीवा में एक कॉलेज प्रोफेसर शराब पीकर सड़क पर लड़खड़ाता रहा, जमीन पर लोटते रहा।

एमपी के रीवा में एक कॉलेज प्रोफेसर शराब पीकर सड़क पर लड़खड़ाता रहा, जमीन पर लोटते रहा।नशे के कारण वह बेसुध हो गया। सड़क पर पड़े प्रोफेसर को देख लोगों को लगा कि वह घायल है इसलिए उसकी हालत देख एंबुलेंस बुला ली। हालांकि थोड़ी ही देर में प्रोफेसर उठ गया और लड़खड़ाते हुए जाने लगा। शराब के नशे में टल्ली प्रोफेसर को देख हर कोई हैरान रह गया। सिविल लाइन इलाके में यह वाकया हुआ।

बच्चों का भविष्य गढ़ने वाले शिक्षकों का समाज में आज भी महत्वपूर्ण स्थान है। ज्यादातर शिक्षक न केवल अच्छाई के रास्ते पर चलने की शिक्षा देते हैं बल्कि खुद भी ऐसा आचरण करते हुए स्टूडेंट के लिए प्रेरक और मार्गदर्शन बनते हैं। ऐसे में रीवा के नशाखोर प्रोफेसर ने पेशेगत मानदंडों भी चुनौती दी है।

सिविल लाइन में सड़क पर लड़खड़ाते और जमीन पर लोटते पाया गया प्रोफेसर का नाम अभिषेक मालवीय है जोकि रीवा के जीडीसी कॉलेज में पदस्थ है। वह कॉमर्स पढ़ाता है। नशे की हालत में प्रोफेसर कोर्ट परिसर के पास काफी देर तक सड़क पर लोटता रहा। वहां लोगों की भीड़ लग गई। मौजूद लोगों ने उसकी सहायता के लिए एंबुलेंस भी बुला ली थी।

रीवा के लोगों का कहना है कि प्रोफेसर ने ऐसी हरकत कर शिक्षा व्यवस्था को ही कठघरे में खड़ा कर दिया है। शिक्षा विभाग और कॉलेज मैनेजमेंट को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments