Monday, September 21, 2026

TOP NEWS

बिना क्लच बदलेगा गियर!...

भारत में लॉन्च हुई नई Triumph Daytona 660! ₹9.99 लाख की कीमत में कंपनी ने दिए एडजस्टेबल शोवा सस्पेंशन, प्रीमियम मेत्जेलर टायर और स्टैंडर्ड क्विकशिफ्टर जैसे बड़े अपडेट्स।

xAI ने लॉन्च किया...

एलन मस्क की xAI ने लॉन्च किया Grok 4.7! 2.1 ट्रिलियन पैरामीटर्स और 4-लेवल रीज़निंग क्षमता के साथ यह नया AI मॉडल कोडिंग और प्रोग्रामिंग में मचाएगा तहलका।

डोल ग्यारस पर इंदौर...

Indore Dol Gyaras 2026: इंदौर में डोल ग्यारस चल समारोह को लेकर राजवाड़ा समेत 13 रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट। झांकी आयोजकों ने नेताओं के रथों को पीछे रखने की मांग की। पूरी गाइडलाइन यहाँ पढ़ें।

फेस्टिव सीजन से पहले...

Google Pixel 9 Series Offers: फेस्टिव सीजन से पहले Flipkart पर Google Pixel 9 सीरीज पर मिल रहा है ₹10,000 तक का भारी बैंक डिस्काउंट और बंपर एक्सचेंज बोनस। पूरी डिटेल और नई कीमतें यहाँ देखें।
Homeमध्य प्रदेशसतना महिला थाने में गिरा छत का प्लास्टर, बाल-बाल बचीं थाना प्रभारी,...

सतना महिला थाने में गिरा छत का प्लास्टर, बाल-बाल बचीं थाना प्रभारी, मचा हड़कंप

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

टीआई और प्रधान आरक्षक पानी पीने के लिए जैसे ही कुर्सी से उठे तभी पीछे से जोरदार आवाज के साथ प्लास्टर गिर पड़ा.

एनटीवी टाइम न्यूज सतना/सतना शहर के महिला थाने के टीआई चेंबर और विवेचना कक्ष की छत का प्लास्टर अचानक नीचे गिर गया. यह हादसा सोमवार की शाम को हुआ. हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. घटना के समय महिला थाना प्रभारी श्वेता मौर्य अपने चेंबर में मौजूद नहीं थी. इससे पहले रविवार को मझगवां थाना परिसर में बना एसएएफ क्वार्टर ढह गया था.

महिला थाने में छत का प्लास्टर गिरा

जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम टीआई चेंबर और विवेचना कक्ष की छत के प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर नीचे आ गिरा. उस समय टीआई और प्रधान आरक्षक अपने-अपने स्थान से पानी पीने के लिए कुर्सी से उठे थे, तभी पीछे से जोरदार आवाज के साथ प्लास्टर गिर पड़ा. अगर वो उसी समय अपनी कुर्सियों पर बैठे रहते, तो गंभीर चोट लगने की संभावना थी.

मचा हड़कंप

घटना के बाद महिला थाना परिसर में मौजूद कर्मचारियों और आगंतुकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कर्मचारियों ने तुरंत छत के बाकी हिस्से की जांच की और खतरे वाले क्षेत्र से सभी को दूर कर दिया. बताया जा रहा है कि महिला थाने की इमारत काफी पुरानी हो चुकी है और बारिश के मौसम में सीलन और पानी रिसाव के कारण प्लास्टर कमजोर हो गया था.

भवन मांग रहे मरम्मत

महिला थाना प्रभारी श्वेता मौर्य ने बताया कि हादसा संयोग से टल गया, लेकिन यह गंभीर चेतावनी है. उन्होंने उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी देते हुए भवन की मरम्मत और सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है. इस घटना ने एक बार फिर सरकारी भवनों की जर्जर हालत और समय पर मरम्मत न होने के मुद्दे को उजागर कर दिया है. फिलहाल हादसे के बाद टीआई चेंबर और विवेचना कक्ष को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और सुरक्षा जांच जारी है.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments