थाना मेंहदवानी क्षेत्र का मामला, महिला की पहचान और मौत की वजह का पता लगाने में जुटी पुलिस
डिंडौरी। जिले के मेंहदवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मटियारी रैयत के हाथीघाट ददरा में एक अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के बताए अनुसार महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
मेंहदवानी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मटियारी रैयत के हाथीघाट ददरा में अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने की सूचना सामने आई है। फिलहाल मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव यहां कैसे पहुंचा, यह जांच का विषय बना हुआ है।
घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर महिला कौन है? उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई? क्या महिला की मौत किसी हादसे का परिणाम है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है? इन सभी पहलुओं का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। महिला की पहचान और मौत के कारणों को लेकर क्षेत्रवासियों में चर्चा का माहौल है।
डिंडोरी से लीलाराम साहू कि रिपोर्ट



