Monday, November 2, 2026

TOP NEWS

अमेरिका में भीषण विमान...

अमेरिका के फ्लोरिडा में भीषण विमान हादसा, लियरजेट 60 क्रैश होने से पायलट समेत 9 की मौत। हादसे से ठीक पहले का खौफनाक 'मेडे' ऑडियो आया सामने।

MP News: मध्य प्रदेश...

मध्य प्रदेश के देवास में इंदौर-बैतूल हाईवे पर अवैध शराब तस्करी रोक रहे खातेगांव TI दिलीप पुरी को ट्रक से कुचला, इलाज के दौरान मौत। पढ़ें पूरी खबर।

हिंदू समाज हर गतिविधि...

हिंदू समाज हर गतिविधि को समझ रहा है और समय आने पर लोकतांत्रिक...

दिल्ली-NCR में 50% वर्क...

दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर रोक के लिए 50% वर्क फ्रॉम होम लागू। पुरानी गाड़ियों पर बैन से हरियाणा बॉर्डर पर 1 किमी लंबा जाम, जबकि 9 साल में सबसे साफ रहा अक्टूबर।
Homeउत्तराखंडबहादराबाद में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, पिता पर नाबालिग बेटी...

बहादराबाद में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, पिता पर नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का आरोप

बहादराबाद में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, पिता पर नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का आरोप
पीड़िता की मां की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा, आरोपी हिरासत में

अर्जुन धारीवाल
हरिद्वार/बहादराबाद। बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक पिता पर अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ आपत्तिजनक हरकतें करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे कुछ ही घंटों में हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार 31 अक्टूबर 2026 को पीड़िता की मां ने कोतवाली बहादराबाद पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि उसका पति पिछले करीब एक साल से नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। विरोध करने पर महिला और बच्चों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। लगातार हो रही हरकतों से नाबालिग भय और मानसिक तनाव में रहने लगी।

पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज –
मामले की गंभीरता को देखते हुए बहादराबाद पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 398/26 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(2), 115(2), 352 और पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 व 9(l)(n)/10 के तहत अभियोग पंजीकृत किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने आरोपी के किराये के मकान पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस टीम में – उपनिरीक्षक ज्योति नेगी, कांस्टेबल अरुण चमोली और कांस्टेबल बलवंत सिंह शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments