Sunday, September 27, 2026

TOP NEWS

Festive Season Shock: 1...

Festive Season Shock: 1 अक्टूबर से AC, TV, फ्रिज और वॉशिंग मशीन की कीमतों में 5% से 8% तक की बढ़ोतरी होने जा रही है। तांबे और स्टील के बढ़ते दामों के चलते कंपनियों ने लिया बड़ा फैसला। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

PoK Border Tension: PoK...

PoK Border Tension: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के मंढोल में फूटा जनता का गुस्सा। 'LoC तोड़ो, भारत में मिलाओ' के नारों से कांपी पाक सेना। भारतीय सेना नियंत्रण रेखा पर हाई अलर्ट पर। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

Bhagat Singh Biography in...

Bhagat Singh Biography in Hindi: जानिए मिट्टी में बंदूकें बोने वाले 7 साल के उस बच्चे की पूरी कहानी, जिसने अपनी सोच और सर्वोच्च बलिदान से ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिला दी।

MP Job Alert: 800...

MP Job Alert: मध्यप्रदेश में 29 सितंबर को 'युवा संगम' रोजगार मेला लगने जा रहा है। 8वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं के लिए 800 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती का सुनहरा मौका। पूरी डिटेल यहाँ पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में बवाल: BJP नेत्री और उनके पति को सड़क पर पटककर...

इंदौर में बवाल: BJP नेत्री और उनके पति को सड़क पर पटककर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज की क्रॉस FIR

इंदौर में बवाल: BJP नेत्री और उनके पति को सड़क पर पटककर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज की क्रॉस FIR

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसियों ने एक बीजेपी महिला नेता और उनके पति की सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है।

देर रात हुआ विवाद, वीडियो में कैद हुई बर्बरता

जानकारी के मुताबिक, मामला बाणगंगा के नंदबाग इलाके का है। पीड़ित महिला की पहचान रिंकू उर्फ दीक्षा के रूप में हुई है, जो वार्ड 16 बूथ की बीजेपी अध्यक्ष हैं। शनिवार देर रात दीक्षा और उनके पति का पड़ोस में रहने वाले विजय, राहुल शर्मा और उनके परिवार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई।

आरोप है कि हमलावरों ने बीजेपी नेत्री और उनके पति को बीच सड़क पर पटक दिया और बेरहमी से लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। इस हंगामे के दौरान दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे का मोबाइल से वीडियो बनाते रहे, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पड़ोसियों ने लगाया धौंस जमाने का आरोप

एक तरफ जहां बीजेपी नेत्री ने पड़ोसियों पर जानलेवा हमले और अभद्रता का आरोप लगाया है, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय रहवासियों का कहना कुछ और ही है। पड़ोसियों का आरोप है कि दीक्षा अक्सर स्थानीय पार्षद और राजनीतिक रसूख का हवाला देकर क्षेत्र के लोगों पर धौंस जमाती हैं। शनिवार रात भी उन्होंने पड़ोसियों के साथ बदसलूकी की थी, जिसके बाद विवाद भड़का।

पुलिस ने शुरू की जांच, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

देर रात हंगामा बढ़ने के बाद दोनों ही पक्ष बाणगंगा थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराया है।

बाणगंगा थाना प्रभारी के मुताबिक, वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली गई है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैद है और सीसीटीवी फुटेज व वायरल वीडियो की जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments