Sunday, September 13, 2026

TOP NEWS

जन शिक्षण संस्थान चंडीगढ़...

जन शिक्षण संस्थान चंडीगढ़ में प्रदर्शनी का आयोजन, प्रतिभागियों के कार्यों की सराहनामनोज...

विघ्नहर्ता का आगमन: इस...

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाने वाला महापर्व...

धार के मुख्य बाजारों...

धार के मुख्य बाजारों में रेंगते रहे वाहन, त्योहार के समय आनंद चौपाटी...

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा...

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के धार जिला ग्रामीण प्रभारी विकास यादव...
Homeमध्य प्रदेशपाप से पहले हाथ जोड़े: इच्छादेवी मंदिर में बदमाशों ने मां के...

पाप से पहले हाथ जोड़े: इच्छादेवी मंदिर में बदमाशों ने मां के पैर छूकर चुराया मुकुट और छत्र, CCTV में कैद हुई करतूत

बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के प्रसिद्ध और आस्था के केंद्र मां इच्छादेवी मंदिर में बीती रात बदमाशों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि चोरी करने से ठीक पहले बदमाशों ने बकायदा माता रानी के पैर छुकर उनका आशीर्वाद लिया और फिर मुकुट व छत्र समेटकर फरार हो गए। बदमाशों की यह पूरी करतूत मंदिर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।

काले कपड़े पहनकर आए, रॉड से तोड़ा गेट

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार और रविवार की दरमियानी रात काले कपड़े पहने तीन नकाबपोश बदमाश मंदिर परिसर में दाखिल हुए। बदमाशों के हाथों में लोहे की मजबूत रॉड थी। उन्होंने मंदिर के मुख्य गर्भगृह के गेट पर लगे ताले को रॉड की मदद से बेरहमी से तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गए। गनीमत यह रही कि मंदिर प्रबंधन ने शनिवार शाम को ही दानपेटी खाली कर नकदी को सुरक्षित रख लिया था, जिससे बड़ी मात्रा में कैश चोरी होने से बच गया।

मंगलसूत्र और सोने की लोंग भी ले जाने का प्रयास

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि गर्भगृह में घुसते ही एक बदमाश ने सबसे पहले मां इच्छादेवी की प्रतिमा के आगे हाथ जोड़े और उनके चरण स्पर्श किए। इसके तुरंत बाद बदमाशों ने माता रानी का चांदी का मुकुट और छत्र निकाल लिया।

इतना ही नहीं, बदमाशों ने माता के गले से सोने का मंगलसूत्र और नाक की सोने की लोंग (नथ) भी चुराने की पूरी कोशिश की। हालांकि, वे इन्हें निकालने में पूरी तरह कामयाब नहीं हो पाए और मुकुट-छत्र लेकर रफूचक्कर हो गए। रविवार सुबह जब मंदिर के पुजारी और सेवादार वहाँ पहुँचे, तब जाकर इस पूरी घटना का खुलासा हुआ।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी, इलाके में आक्रोश

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस की टीम डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स के साथ मौके पर पहुँची। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें मंदिर के आसपास और हाईवे पर लगे अन्य कैमरों के फुटेज खंगाल रही हैं ताकि बदमाशों का सुराग लगाया जा सके। उधर, क्षेत्र के इस सबसे प्रतिष्ठित मंदिर में हुई इस दुस्साहसिक चोरी को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments