Friday, October 30, 2026

TOP NEWS

MP उच्च शिक्षा विभाग...

मध्य प्रदेश के प्राइवेट कॉलेजों में कैश सैलरी देने पर रोक। पोर्टल पर देनी होगी शिक्षकों के बैंक खाते की जानकारी। फर्जीवाड़ा करने पर लगेगा 5 लाख का जुर्माना और रद्द होगी मान्यता। पूरी खबर पढ़ें।

आपसी सहमति के रिश्तों...

आपसी सहमति के रिश्तों पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी: 'ब्रेकअप के बाद...

उज्जैन में महाचमत्कार! ‘खड़े...

उज्जैन में महाचमत्कार! खड़े हनुमान जी की प्रतिमा की गहराई नापने पहुँची टीम की हाईटेक मशीनें हुई फेल। आधी रात को खाली हाथ लौटा प्रशासन। जानिए पूरी खबर।

क्रिप्टो इतिहास की सबसे...

क्रिप्टो इतिहास की सबसे बड़ी डकैती! दुनिया के सबसे बड़े एक्सचेंज बाइनेंस (Binance) से ₹50,000 करोड़ की चोरी, विड्रॉल पर लगी रोक। जानिए पूरी खबर।
Homeउत्तराखंडदीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिठाइयों के 8 नमूने...

दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिठाइयों के 8 नमूने जांच को भेजे

दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिठाइयों के 8 नमूने जांच को भेजे

गंदगी मिलने पर बताशा इकाई को नोटिस, डिब्बों पर एक्सपायरी डेट लिखने के निर्देश

अर्जुन धारीवाल
हरिद्वार। दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग ने धनपुरा, पदार्था और सुल्तानपुर क्षेत्र में मिठाई निर्माण इकाइयों पर छापेमारी की।

सहायक आयुक्त महिमानंद जोशी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने कुल 5 इकाइयों का निरीक्षण किया और बताशा, गुलाब जामुन, मिल्क केक, मावा बर्फी, रसगुल्ला व डोडा बर्फी समेत 8 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे।

निरीक्षण के दौरान एक बताशा निर्माण इकाई में गंदगी और मशीनों में साफ-सफाई की कमी मिलने पर नोटिस जारी किया गया। संचालक को एक दिन के भीतर कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं गुप्ता मिष्ठान भंडार और मुस्कान फूड प्रोडक्ट्स को खाद्य लाइसेंस में सही फूड कैटेगरी शामिल करने और मिठाइयों के डिब्बों पर निर्माण तिथि और एक्सपायरी तिथि अंकित करने के निर्देश दिए गए।

यह अभियान खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडेय और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य त्योहारी सीजन में लोगों को मिलावट रहित और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments