Tuesday, September 22, 2026

TOP NEWS

NSE IPO ने रचा...

NSE IPO ने रचा इतिहास! ₹22,561 करोड़ के मेगा आईपीओ पर आई ₹90,300 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ मांग। जानिए सब्सक्रिप्शन स्टेटस, अलॉटमेंट और लिस्टिंग की पूरी डिटेल।

जिलाधिकारी की पत्नी ने...

जिलाधिकारी की पत्नी ने आंगनबाड़ी बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन, सलेमपुर में केक...

एशियन गेम्स 2026 ऐतिहासिक...

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 19 रनों से हराकर देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। मंधाना की पारी और तितास की गेंदबाजी से भारत ने रचा इतिहास।

MP Police Social Media...

MP Police New Rules 2026: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने पुलिसकर्मियों के लिए सख्त सोशल मीडिया गाइडलाइन जारी कर दी है। अब वर्दी में रील बनाने, ChatGPT-Gemini जैसे AI प्लेटफॉर्म्स के इस्तेमाल और सोशल मीडिया से होने वाली कमाई पर कड़ा प्रतिबंध लगा दिया गया है। नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई। पूरी गाइडलाइन यहाँ पढ़ें।
Homeउत्तराखंडतेलीवाला के जंगल में गोकशी का भंडाफोड़, 280 किलो मांस बरामद, एक...

तेलीवाला के जंगल में गोकशी का भंडाफोड़, 280 किलो मांस बरामद, एक गिरफ्तार

तेलीवाला के जंगल में गोकशी का भंडाफोड़, 280 किलो मांस बरामद, एक गिरफ्तार

अर्जुन धारीवाल
कलियर। धनौरी क्षेत्र के शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला के जंगल में गोकशी की सूचना पर उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वॉड और कलियर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। टीम ने पॉपलर के खेत में दबिश देकर मौके से 2 क्विंटल 80 किलो मांस, एक गोवंशीय पशु का कटा सिर, खाल और चार खुर बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि चार आरोपी फरार हो गए।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि तेलीवाला के जंगल में गोकशी हो रही है। सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर छापा मारा। मौके से तौकीर निवासी शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला को गिरफ्तार किया गया और दो मोटरसाइकिल बरामद की गईं।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके साथ चार अन्य लोग भी शामिल थे, जो पुलिस को देखकर गन्ने की फसल की आड़ लेकर फरार हो गए। आरोपी ने बताया कि गोवंशीय पशुओं को तेलीवाला स्थित एक डेयरी से लाया गया था।

पुलिस ने डेयरी का निरीक्षण किया तो वहां 4 गाय, 2 बछिया और 1 बैल सहित 8 गोवंशीय पशु भूखे-प्यासे हालत में मिले। सभी पशुओं को कब्जे में लेकर गौशाला भिजवा दिया गया है। आरोपी के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments