Friday, September 25, 2026

TOP NEWS

40 लाख का कर्ज,...

कानपुर के कल्याणपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या का सनसनीखेज खुलासा; IPL सट्टे और 40 लाख के कर्जदार बेटे ने ही रची थी मर्डर की खौफनाक साजिश।

बीसलपुर में 26 वर्षीय...

संवाददाता- पियूष गंगवार ntvtimeबीसलपुर कस्बे के दुर्गा मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय युवक शिवम...

FACT CHECK: क्या 25...

क्या 25 सितंबर 2026 तक ड्राइविंग लाइसेंस से मोबाइल नंबर लिंक न करने पर DL सस्पेंड हो जाएगा? जानें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस दावे का पूरा सच और फैक्ट चेक रिपोर्ट।

MP Teacher Recruitment 2026:...

MP में 48,000 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती की तैयारी। दिसंबर में होने वाली TET परीक्षा के बाद 30,000 शिक्षकों के प्रमोशन और रिक्तियों का पूरा गणित यहाँ जानें।
Homeमध्य प्रदेशदसई में महिला से मंगल सूत्र छिनने वाले दो बाइक सवार आरोपी...

दसई में महिला से मंगल सूत्र छिनने वाले दो बाइक सवार आरोपी गिरफ्तार

सरदारपुर

दसई में महिला से मंगल सूत्र छिनने वाले दो बाइक सवार आरोपी गिरफ्तार

सरदारपुर से दशरथ पाटीदार

दिनांक 05.08.2026 को फरियादिया सीमाबाई पति माधव पाटीदार उम्र 45 साल निवासी नीम चौक दसई के साथ जब वह खाना खाकर टहल रही थी तभी मांगोद दसई रोड काका व्यास के पेट्रोल पम्प के पास स्पीड ब्रेकर से थोडा आगे शाम करीब 07.40 बजे दो अज्ञात बदमाशो ने सीमाबाई के गले पर झपटा मारकर गले में पहना हुआ एक तोला सोने का मंगलसूत्र तोडकर दोनों मोटर साइकल पर बैठकर दसई तरफ भाग गये थे । फरियादिया की रिपोर्ट से अपराध क्र. 281/26 धारा 304(2) बी.एन.एस. का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
चूंकी मामला झपटमारी करके सोने के मंगल सूत्र छिनने का होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्रीमति पारुल बेलापुरकर, अनुविभागीय अधिकारी महोदय सरदारपुर श्री विश्वदीपसिंह परिहार के मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी महोदय श्री राजू मकवाना के नेतृत्व में टीम गठित की गई । दिनांक 24.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर आरोपीगण विकास पिता कैलाश खराडी जाति भील उम्र 38 साल निवासी ग्राम एहमद (बोला) और कृष्णा पिता जंगलसिंह मुनिया जाति भील उम्र 26 साल निवासी ग्राम बडवेली को गिरफ्तार कर आरोपी विकास के कब्जे से सोने के मंगल सूत्र का 6 ग्राम का पैण्डल व आरोपी कृष्णा मुनिया के कब्जे से सोने के मंगल सूत्र के 14 मोती जप्त कर आरोपीगण से अन्य अपराधो में भी पूछताछ की जा रही है ।
टीम में उनि दिनेशसिंह यादव, प्रआर 730 मेहरबानसिंह गुर्जर, प्रआर 262 मन्नुसिंह भूरिया, प्रआर 809 अमित पाठक, प्रआर 34 भारतसिंह बामनिया, आर. 403 रमेश भौसले एवं सायबर आरक्षक प्रशांत तथा महेश सोलंकी द्वारा किये गये सराहनीय कार्य के लिये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार द्वारा उचित ईनाम देने की घोषणा की है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments