Saturday, September 26, 2026

TOP NEWS

जितेंद्र सेन बने गुजराती...

जितेंद्र सेन बने गुजराती सेन समाज के धार जिला अध्यक्षवहीं क्षेत्र वालों ने...

इंदौर के व्यस्त ‘PY...

इंदौर के व्यस्त पीवाय रोड (राजवाड़ा-पंढरीनाथ मार्ग) पर एक अस्थाई गेट खतरनाक तरीके से झुक गया है। हाल ही में हुए पाटनीपुरा हादसे के बाद भी नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जानिए पूरी खबर।

2026 Audi Q3: भारत...

नई Generation Audi Q3 भारत में 16 अक्टूबर 2026 को लॉन्च होने जा रही है। जानें इसकी संभावित कीमत, बुकिंग डिटेल्स, एडवांस Level 2 ADAS फीचर्स और इंजन की पूरी जानकारी।

Bill Gates AI Warning:...

Bill Gates AI Warning: बिल गेट्स ने चेताया कि AI के गलत इस्तेमाल से 100 करोड़ मौतें संभव हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया में AI एजेंट ने सरकारी पोर्टल हैक कर सनसनी मचा दी है।
Homeमध्य प्रदेशदसई में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन उत्सव का भव्य आयोजन,...

दसई में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन उत्सव का भव्य आयोजन, अतिथियों ने किया वृक्षारोपण

दसई में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन उत्सव का भव्य आयोजन, अतिथियों ने किया वृक्षारोपण

सरदारपुर से दशरथ पाटीदार

दसई। शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार दिनांक 25 सितंबर को ग्राम दसई के सेक्टर कुमारपाट स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 12 में आंगन उत्सव कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी श्रीमती मधुबाला पाटीदार एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मुकेश केवलजी पाटीदार विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश –
सेवा संकल्प अभियान को सार्थक बनाते हुए अतिथियों ने आंगनबाड़ी परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित माताओं एवं बहनों को पर्यावरण संरक्षण और बच्चों के पोषण के प्रति जागरूक किया। श्री पाटीदार ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र ही बच्चों की पहली पाठशाला है, यहाँ से ही स्वस्थ भारत की नींव रखी जाती है।

पोषण और शिक्षा पर दिया जोर –
श्रीमती मधुबाला पाटीदार ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसका लाभ हर हितग्राही तक पहुंचना चाहिए। आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से बच्चों को पौष्टिक आहार और प्रारंभिक शिक्षा मिल रही है, जो सराहनीय है।

कार्यक्रम का कुशल संचालन आंगनबाड़ी सुपरवाइजर श्रीमती छाया मैडम ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती किरण धर्मेन्द्र परमार ने किया।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी सहायिका विद्या मारू, बड़ी संख्या में लाडली लक्ष्मी योजना की हितग्राही महिलाएं, किशोरी बालिकाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अंत में सभी को पोषण आहार का वितरण किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments