Thursday, October 29, 2026

TOP NEWS

करवा चौथ पर देश...

करवा चौथ के शुभ अवसर पर भारतीय बाजारों ने नया रिकॉर्ड बनाया है। देश भर में ₹3000 करोड़ से ज्यादा का व्यापार हुआ, जिसमें इंदौर के राजवाड़ा और सराफा बाजारों का बड़ा योगदान रहा। पढ़ें पूरी व्यापारिक रिपोर्ट।

स्मार्टफोन मार्केट में Karbonn...

स्मार्टफोन मार्केट में Karbonn की धमाकेदार वापसी: अब जेन-जी और कंटेंट क्रिएटर्स को...

पटाखों के बिना मने...

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताते हुए सरकारों को बड़ा सुझाव दिया है। अदालत ने कहा कि बिना पटाखों की सुरक्षित दिवाली के लिए विराट कोहली जैसी बड़ी हस्तियों से जागरूकता अपील करवाई जाए। पढ़ें पूरी खबर।

करवाचौथ का व्रत न...

मध्य प्रदेश के बदरवास से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ पत्नी द्वारा करवाचौथ का व्रत न रखने पर पति पुलिस थाने पहुँच गया। पति ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है और व्रत न रखने पर तलाक देने की धमकी भी दी है। पूरी वायरल खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशसावित्री ठाकुर के प्रयासों से धार में महिला सुरक्षा के लिए सात...

सावित्री ठाकुर के प्रयासों से धार में महिला सुरक्षा के लिए सात प्रमुख घटकों को मिली मंजूरी

सावित्री ठाकुर के प्रयासों से धार में महिला सुरक्षा के लिए सात प्रमुख घटकों को मिली मंजूरी

निर्भया प्रोजेक्ट अंतर्गत केंद्र सरकार ने प्रदान की स्वीकृति

राहुल सेन मांडव
मो

धार न्यूज – केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री, भारत सरकार एवं धार-महू लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर के प्रयासों से धार जिले में निर्भया प्रोजेक्ट के माध्यम से महिला सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। परियोजना के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण विकसित करने, सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाने तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सात प्रमुख घटकों की मंजूरी प्रदान की गई है।

श्रीमती ठाकुर महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण को अपनी प्राथमिकताओं में प्रमुख स्थान देती रही हैं। उनके प्रयासों से धार जिले में महिलाओं की सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक, बेहतर पुलिस व्यवस्था और महिला-अनुकूल सार्वजनिक सुविधाओं को विकसित करने की दिशा में पहल की जा रही है। यह कदम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नारी शक्ति के सम्मान एवं सशक्तीकरण और मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में महिला कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों के अनुरूप है।

सात प्रमुख घटकों से मजबूत होगी धार में महिला सुरक्षा व्यवस्था

निर्भया प्रोजेक्ट के तहत महिला संचालित इलेक्ट्रिक दोपहिया गश्ती वाहन, महिला पुलिस त्वरित प्रतिक्रिया वाहन, हाई मास्ट लाइटिंग, पिंक टॉयलेट परिसर एवं प्रतीक्षालय, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित सीसीटीवी कैमरे, महिला-अनुकूल इनडोर खेल परिसर और पिंक पुलिस आउटपोस्ट विकसित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। सीसीटीवी व्यवस्था के साथ पांच वर्ष के रखरखाव का प्रावधान भी प्रस्तावित है।

प्रस्ताव की समीक्षा के दौरान पिंक लाइब्रेरी के लिए अधिक सुलभ स्थान के चयन तथा जागरूकता एवं क्षमता निर्माण संबंधी गतिविधियों में आवश्यक बदलाव करने पर भी विचार किया गया है। इसके साथ ही आत्मरक्षा प्रशिक्षण और प्रमाणन को जागरूकता कार्यक्रम में शामिल करने पर विचार किया गया है। संशोधित प्रस्ताव राज्य स्तर पर समीक्षा और मुख्य सचिव की स्वीकृति के बाद आगे बढ़ेगा।

महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता

श्रीमती सावित्री ठाकुर ने इस पहल को धार की महिलाओं और बालिकाओं के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सुरक्षित वातावरण, सम्मान और समान अवसर महिला सशक्तीकरण की आधारशिला हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments