Saturday, October 17, 2026

TOP NEWS

इंदौर के नामचीन गरबा...

इंदौर के माता कनकेश्वरी गरबा पंडाल में बीजेपी नेता कमल चौहान द्वारा 15 वर्षीय किशोरी और उसके परिवार के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल. कांग्रेस ने आरोपी नेता की बर्खास्तगी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की. पढ़ें पूरी खबर.

बांग्लादेश में बड़ा विवाद:...

बांग्लादेश की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में दुर्गा पूजा के महाषष्ठी के दिन केंद्रीय मंदिर के पास गोमांस पकाने और कैंपस में गोकशी के ऐलान से सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया है। पहले रोक लगाने के बाद प्रशासन ने छात्रों के दबाव में यू-टर्न लिया। पूरी खबर पढ़ें।

मांडू में सूखे का...

धार जिला सूखाग्रस्त घोषित होने के बाद ऐतिहासिक नगरी मांडू में जल संकट गहराया। नगर परिषद ने मुनादी कराकर तालाबों के पानी को कृषि व निर्माण कार्यों में इस्तेमाल करने पर रोक लगाई।

उत्तराखंड के ऐतिहासिक आदि...

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में स्थित ऐतिहासिक आदि बद्री मां भगवती शक्तिपीठ (बदियाकोट) में भीषण आग लगने से सदियों पुराना मुख्य मंदिर और उसकी अद्भुत काष्ठकला जलकर खाक हो गई है। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशमंडला में बड़ा हादसा: गणेश पंडाल में टूटा बिजली का तार; सोते...

मंडला में बड़ा हादसा: गणेश पंडाल में टूटा बिजली का तार; सोते रह गए युवक, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

मंडला में बड़ा हादसा: गणेश पंडाल में टूटा बिजली का तार; सोते रह गए युवक, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

मंडला (नैनपुर) | 26 सितंबर 2026
मध्य प्रदेश के मंडला जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हीरापुर गांव के खिरका मोहल्ले में शनिवार सुबह करीब 5:00 बजे गणेश उत्सव पंडाल में करंट फैलने से चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के वक्त पंडाल के भीतर मंच पर 7 से 8 युवक सो रहे थे। तभी अचानक बिजली के खंभे में लगे टीसी (Transformer Connection) और मीटर के पास से एक चालू बिजली का तार टूटकर सीधे पंडाल पर आ गिरा। तार गिरते ही पूरे पंडाल और लोहे के स्ट्रक्चर में तेज करंट फैल गया, जिससे सो रहे युवकों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

मृतकों और घायलों की जानकारी

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

  • मृतकों के नाम:
    1. जैनू भांवरे (उम्र 19 वर्ष)
    2. रवि झारिया (उम्र 24 वर्ष)
    3. कृष्ण कुमार भांवरे (उम्र 18 वर्ष)
    4. वीरेंद्र भांवरे (उम्र 24 वर्ष)
  • घायलों की स्थिति: इस हादसे में 3 अन्य युवक बुरी तरह झुलस गए हैं। इनमें से एक घायल प्रियांशु की हालत बेहद नाजुक होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य का इलाज नैनपुर अस्पताल में जारी है।

विसर्जन के बाद पंडाल में ही सो गए थे युवक

मिली जानकारी के अनुसार, गांव में गणेश विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी युवक थककर रात को गणेश मंच के पंडाल में ही सो गए थे। सुबह के वक्त जब वे गहरी नींद में थे, तभी यह काल बनकर आए बिजली के तार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर इसे बिजली विभाग के रखरखाव में लापरवाही और शॉर्ट सर्किट का नतीजा माना जा रहा है। घटना के बाद से पूरे हीरापुर गांव में मातम पसरा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments