Monday, September 14, 2026

TOP NEWS

India Artificial Sun Project:...

गांधीनगर/नई दिल्ली: भारत ने न्यूक्लियर फ्यूजन (Nuclear Fusion) के क्षेत्र में एक ऐसी...

नमामि नर्मदा संघ के...

नमामि नर्मदा संघ के द्वारा भव्य रूप से बनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी...

गणेश चतुर्थी पर रुड़की...

गणेश चतुर्थी पर रुड़की में युवक ने खुद को किया घायल, पुलिस ने...

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी...

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की स्कूटी व बाइक में रखें 105 लाख 150...
Homeमध्य प्रदेशब्रेकिंग न्यूज: गंज बासौदा में दर्दनाक हादसा! होटल के पास खड़े 33...

ब्रेकिंग न्यूज: गंज बासौदा में दर्दनाक हादसा! होटल के पास खड़े 33 वर्षीय युवक की अचानक मौत, क्षेत्र में सनसनी

ब्रेकिंग न्यूज: गंज बासौदा में दर्दनाक हादसा! होटल के पास खड़े 33 वर्षीय युवक की अचानक मौत, क्षेत्र में सनसनी
गंज बासौदा (जिला विदिशा, मध्य प्रदेश):
शहर के यातायात चौकी के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब दोपहर करीब 12:30 बजे एक होटल के सहारे खड़े 33 वर्षीय युवक की अचानक मौत हो गई। राहगीरों और आसपास के नागरिकों ने युवक को अचेत देखकर तुरंत संभालने का प्रयास किया, लेकिन शरीर में कोई हलचल न होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पत्रकार प्रदीप मैथिल और आरक्षक बुधपाल सिंह ने तुरंत मोर्चा संभाला और तत्परता दिखाते हुए युवक को इलेक्ट्रिक ऑटो की मदद से शासकीय राजीव गांधी जन चिकित्सालय पहुंचाया।
सागर जिले का रहने वाला था मृतक
मृतक के पास से मिले पहचान पत्रों व दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान दयाराम (उम्र 33 वर्ष), पिता दुर्जन अहिरवार, निवासी ग्राम परसौरा (मुरयाना, भानगढ़), तहसील बीना, जिला सागर के रूप में हुई है।
दस्तावेज़, नकदी और टिकट बरामद
लाल शर्ट और नीली पैंट पहने मृतक युवक के पास से पैन कार्ड, वोटर आईडी, भोपाल से गंज बासौदा का बस टिकट, बीना रेलवे स्टेशन की बाइक पार्किंग पर्ची, गाड़ी की चाबी और ₹7,940 की नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचना दे दी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा
अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा युवक को मृत घोषित किए जाने के बाद शव को मर्चुरी में रखवाया गया है। मौत का वास्तविक कारण क्या रहा, इसका सही खुलासा पोस्टमार्टम (PM) रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रिपोर्ट: प्रदीप मैथिल, पल्स इंडिया 24न्यूज़
गंज बासौदा (जिला विदिशा, मध्य प्रदेश)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments