Saturday, October 31, 2026

TOP NEWS

दसई-बामनखेड़ी तालाब से पानी...

धार जिले के सरदारपुर अंतर्गत दसई-बामनखेड़ी तालाब से लगातार हो रही पानी निकासी से 500 गोवंश के सामने प्यास का संकट खड़ा हो गया है। जल संकट की आहट के बीच प्रशासन और पटवारी पर उठ रहे बड़े सवाल। जानिए दशरथ पाटीदार की यह ग्राउंड रिपोर्ट।

राष्ट्रीय एकता , अखंडता...

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर देश मना रहा है राष्ट्रीय एकता दिवस। जानिए भारत की एकता, अखंडता और एकता नगर (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) के विकास पर डॉ. बी.आर. नलवाया का यह विशेष लेख।

समर्थन मूल्य पर धान...

डिण्डौरी, 30 अक्टूबर 2026*         खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान...

Gold Price Crash: 1...

Gold Price Crash: 1 साल के सबसे निचले स्तर पर आया सोने का भाव। ऑल-टाइम हाई से ₹43,000 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ सोना। जानें MCX का ताज़ा रेट और गिरावट की वजह।
Homeउत्तराखंडगणेश चतुर्थी पर रुड़की में युवक ने खुद को किया घायल, पुलिस...

गणेश चतुर्थी पर रुड़की में युवक ने खुद को किया घायल, पुलिस ने दिखाई तत्परता

गणेश चतुर्थी पर रुड़की में युवक ने खुद को किया घायल, पुलिस ने दिखाई तत्परता

अर्जुन धारीवाल
रुड़की। गणेश चतुर्थी के दिन रुड़की के गणेशपुर क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने कथित तौर पर खुद को घायल कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने चाकू से अपनी गर्दन पर वार किया।

घटना की सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस ने एंबुलेंस का इंतजार नहीं किया और तत्काल अपनी गाड़ी से उसे अस्पताल पहुंचाया। गंगनहर कोतवाली के एसएसआई दीप कुमार और कांस्टेबल प्रभाकर थपलियाल ने घायल युवक को समय रहते अस्पताल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को प्राथमिक उपचार दिया। डॉक्टर के अनुसार प्रारंभिक जांच में गंभीर नस या सांस की नली में बड़ा कट नहीं पाया गया, हालांकि एहतियात के तौर पर उसे निगरानी में रखा गया। युवक की हरकत अधिक होने के चलते चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया।

फिलहाल युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments