Tuesday, September 15, 2026

TOP NEWS

शर्मनाक: रीवा में महिला...

शर्मनाक: रीवा में महिला कंप्यूटर ऑपरेटर को CMO ने दी 'कमरे में 2...

एआईटीएससी 2026 में पीएचएचपी...

एआईटीएससी 2026 में पीएचएचपी एंड सी निदेशालय का शानदार प्रदर्शनसीनियर विंग बालिका दल...

पश्चिमी कमान ने मनाया...

पश्चिमी कमान ने मनाया 80वाँ स्थापना दिवसमनोज शर्मा,चंडीगढ़ : 15 सितम्बर 2026 ।...

कप्तान के निर्देश पर...

कप्तान के निर्देश पर सिडकुल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, शातिर वाहन चोर...
Homeमध्य प्रदेशमासूमों की जिंदगी से खिलवाड़: स्कूल परिसर में घुटनों तक भरा गंदा...

मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़: स्कूल परिसर में घुटनों तक भरा गंदा पानी, उसी में डूबे हैंडपंप से प्यास बुझाने को मजबूर छात्र!

मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़: स्कूल परिसर में घुटनों तक भरा गंदा पानी, उसी में डूबे हैंडपंप से प्यास बुझाने को मजबूर छात्र!
गंजबासौदा (पल्स इंडिया 24न्यूज)। क्षेत्र के पचमा स्थित बनवा जागीर प्राथमिक विद्यालय से शिक्षा विभाग की घोर लापरवाही और बदहाली की रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। स्कूल परिसर का ग्राउंड पूरी तरह से जलमग्न हो चुका है और मैदान में घुटनों तक बदबूदार गंदा पानी भरा हुआ है।
व्यवस्था की नाकामी का आलम यह है कि पेयजल का एकमात्र साधन हैंडपंप भी इस गंदे पानी में पूरी तरह डूबा हुआ है। स्कूल प्रबंधन की संवेदनहीनता के कारण मासूम नौनिहाल उसी डूबे हुए दूषित और गंदे हैंडपंप से पानी पीने को मजबूर हैं, जिससे परिसर में गंभीर बीमारियां और महामारी फैलने का सीधा खतरा मंडरा रहा है।
अधिकारियों की चुप्पी पर उठे तीखे सवाल
लाखों रुपये के विकास दावों के बीच स्कूल की यह बदहाली प्रशासनिक दावों की धज्जियां उड़ा रही है। गंदे पानी के बीच पढ़ाई करने और दूषित जल पीने से बच्चों के स्वास्थ्य पर बन आई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या से आंखें मूंदे बैठे हैं।
स्थानीय निवासियों और अभिभावकों में इस बदहाली को लेकर भारी आक्रोश पनप रहा है। मांग की जा रही है कि स्कूल प्रांगण से तुरंत जलजमाव की निकासी कराई जाए और लापरवाह जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
— प्रदीप मैथिल की रिपोर्ट, गंजबासौदा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments