Saturday, November 14, 2026

TOP NEWS

अमेरिका में थमे विमानों...

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) का कम्युनिकेशन सिस्टम फेल होने से 4 घंटे तक सभी उड़ानें ठप रहीं। FAA के ग्राउंड स्टॉप के कारण 8000 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द हुईं और 15 लाख यात्री एयरपोर्ट्स पर फंस गए। पढ़ें पूरी खबर।

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट सर्विसेस...

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट की प्रमुख सेवाएं पिछले 12 घंटे से ठप पड़ी हैं। आउटलुक ईमेल और टीम्स मीटिंग एप बंद होने से लाखों यूजर्स परेशान हैं, जबकि सिस्टम सुधारने में अभी और वक्त लग सकता है।

राहुल गांधी की पीएम...

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक बार फिर खुली बहस की चुनौती दी है। 12 दिनों में सातवीं बार दोहराते हुए उन्होंने कहा कि आमने-सामने की बहस के बाद वे पीएम पद पर नहीं रह पाएंगे

स्वच्छता रैंकिंग के नतीजों...

स्वच्छ सर्वेक्षण नतीजों पर इंदौर की राजनीति गरमाई। कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने महापौर को घेरा, तो भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा।
Homeमध्य प्रदेशGWALIOR : ‘मोबाइल बंद न रखें….’ एमपी में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, चौराहों...

GWALIOR : ‘मोबाइल बंद न रखें….’ एमपी में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, चौराहों पर तैनात रहेगी एंबुलेंस

होली के दिन शहर के सरकारी अस्पताल अलर्ट मोड़ पर रहेंगे।

रंगों का पर्व होली आप इतमिनान से बिना विघ्न मना सकें इसके लिए अधिकारी, डॉक्टर सब अलर्ट रहेंगे। एमपी के ग्वालियर शहर के सरकारी अस्पताल अलर्ट मोड़ पर रहेंगे। इसके तहत 14 मार्च को सुबह से ही जेएएच, जिला अस्पताल और सिविल अस्पतालों में विशेष व्यवस्था रहेगी। इसमें खासतौर से आंख, त्वचा रोग और ट्रॉमा सेंटर पर डॉक्टरों की ड्यूटी रहेगी। रंग खेलते समय कोई भी घटना होती है तो तुरंत अस्पताल में इलाज मिल सके। इस दिन अस्पतालों में दो घंटे की ओपीडी भी रहेगी।

मोबाइल बंद न रखें

होली को लेकर सिविल सर्जन डॉ. राजेश शर्मा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि 14 मार्च को समस्त अधिकारी, कर्मचारी अपने मोबाइल को बंद न रखें। क्योंकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में अधिकारी, कर्मचारी को ड्यूटी पर बुलाया जा सकता है। वहीं जिला अस्पताल में कैज्यूअल्टी, ट्रॉमा, प्रसूति गृह,एसएनसीयू, आई वार्ड 24 घंटे संचालित रहे।

अपनी लोकेशन के साथ चौराहों पर रहेगी एंबुलेंस

होली वाले दिन शहर के सभी लोकेशन के साथ प्रमुख चौराहों पर भी 108 एंबुलेंस को तैनात किया गया है। इससे किसी भी अप्रिय घटना होने पर मरीज को अस्पताल तक पहुंचाया जा सके। अस्पतालों में भी इमरजेंसी सेवा चालू रहेगी ।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments