Wednesday, September 16, 2026

TOP NEWS

राजोद (धार): क्लासरूम तक...

धार जिले के राजोद में स्कूल के पास जमा कचरे की भयंकर दुर्गंध से 6 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई, जिनमें से 3 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासनिक लापरवाही से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पूरी खबर पढ़ें।

इंदौर की सियासी बिसात:...

क्या राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' रैली को काउंटर कर पाएगी भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की एंट्री? जानिए मालवा के इस बड़े सियासी दंगल के मायने।

MP News: बालाघाट में...

मध्य प्रदेश के बालाघाट (Kirnapur) में उग्र भीड़ ने थाने पर किया भारी पथराव। SDOP समेत 7 पुलिसकर्मियों सहित 16 लोग घायल, TI समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

अमेरिका में पढ़े विदेशी...

ट्रम्प सरकार अमेरिका में पढ़ाई के बाद नौकरी (OPT) के लिए $100K फीस वसूलने की तैयारी में है। इससे 3.63 लाख भारतीयों समेत 11 लाख छात्रों पर असर पड़ेगा।
Homeउत्तराखंडहरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, नामी रेस्टोरेंट की रसोई में...

हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, नामी रेस्टोरेंट की रसोई में मिले कॉकरोच-चूहे

हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, नामी रेस्टोरेंट की रसोई में मिले कॉकरोच-चूहे

अर्जुन धारीवाल।
हरिद्वार। शहर में खाने-पीने के ठिकानों पर सफाई व्यवस्था को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार को ताबड़तोड़ छापेमारी की। श्रवणनाथ नगर, शिवमूर्ति चौक, विकास कॉलोनी और रानीपुर मोड़ क्षेत्र में टीम ने एक साथ आकस्मिक निरीक्षण अभियान चलाया, जिसमें कई बड़ी खामियां सामने आईं।

यह भी पढ़े

खाद्य तेल के पैकेट साइज पर सरकार का बड़ा फैसला, नियम लागू होने के बाद भी बाजार में बिक रहे 800 और 900 ML के पैकेट्स

श्री श्याम रेस्टोरेंट में बदइंतजामी का अंबार
सबसे ज्यादा चौंकाने वाली स्थिति श्रवणनाथ नगर स्थित श्री श्याम रेस्टोरेंट में मिली। निरीक्षण के दौरान रसोई में भारी गंदगी, दीवारों पर तेल की काली परत, जमीन पर बिखरा कचरा और कॉकरोच-चूहों की सक्रियता मिली। किचन में रखे खाद्य पदार्थ खुले में रखे थे, जो सीधे तौर पर खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है।

टीम ने मौके पर ही चालानी कार्रवाई करते हुए मसाला डोसा का सैंपल सील कर जांच के लिए लैब भेजा है। इसके अलावा रेस्टोरेंट संचालक मौके पर कर्मचारियों का मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट और पेयजल की जांच रिपोर्ट भी नहीं दिखा पाया। विभाग ने रेस्टोरेंट को नोटिस देकर एक सप्ताह के भीतर सभी कमियां दूर करने के निर्देश दिए हैं, अन्यथा लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

घी और शहद के भी लिए गए नमूने
टीम ने विकास कॉलोनी स्थित भगवती ट्रेडर्स पर भी छापा मारा। यहां से टीम ने नंद केसरी गाय के घी और गोल्डन क्राउन ब्रांड के शहद के दो अलग-अलग नमूने लिए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा। मिलावट या मानक से कम पाए जाने पर एफएसएसएआई एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई होगी।

गलत लाइसेंस पर चल रहा था रेस्टोरेंट
रानीपुर मोड़ स्थित बैरागी राजमा चावल रेस्टोरेंट में भी नियमों का उल्लंघन मिला। जांच में सामने आया कि रेस्टोरेंट के नाम पर फुटकर विक्रेता (Retailer) श्रेणी का पंजीकरण लिया हुआ था, जबकि वह पूर्ण रूप से रेस्टोरेंट के रूप में संचालित हो रहा था। इसे गंभीर श्रेणी में मानते हुए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत चालानी कार्रवाई की गई है।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों से पहले शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सफाई व्यवस्था को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा। लोगों से भी अपील की गई है कि कहीं भी गंदगी या मिलावट दिखने पर विभाग को शिकायत करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments