Monday, November 2, 2026

TOP NEWS

भगवानपुर के माजरा गांव...

भगवानपुर के माजरा गांव में श्मशान घाट के द्वार का निर्माण विवादों मेंपिलर...

15 दिन का अल्टीमेटम...

मुरमी टोला, कनेरी रैयत और कछरा टोला के ग्रामीणों ने शुरू किया धरना,...

हाथीघाट ददरा में मिला...

थाना मेंहदवानी क्षेत्र का मामला, महिला की पहचान और मौत की वजह...

लिब्बरहेड़ी उत्तम चीनी मिल...

लिब्बरहेड़ी उत्तम चीनी मिल में नए पेराई सत्र का भव्य शुभारंभहवन-पूजा के साथ...
Homeउत्तराखंडहरिद्वार के महिला अस्पताल में हिस्ट्रीशीटर की तैनाती से हड़कंप

हरिद्वार के महिला अस्पताल में हिस्ट्रीशीटर की तैनाती से हड़कंप

हरिद्वार के महिला अस्पताल में हिस्ट्रीशीटर की तैनाती से हड़कंप
महिला कर्मचारियों ने सुपरवाइजर पर लगाया अभद्रता का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

अर्जुन धारीवाल हरिद्वार
राजकीय महिला अस्पताल परिसर में पीपीपी मोड पर संचालित मातृ एवं शिशु (MCH) अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था और नियुक्ति प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल में सुपरवाइजर के पद पर तैनात विक्की उर्फ बादशाह शहर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर निकला है।

शराब के नशे में अभद्रता का आरोप
अस्पताल में संविदा पर कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि सुपरवाइजर विक्की गुप्ता शराब के नशे में महिला कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करता है। महिला मरीजों के साथ भी आपत्तिजनक व्यवहार की शिकायत सामने आई है।

जांच में खुला आपराधिक इतिहास
पुलिस जांच में आरोपी की पहचान विकास गुप्ता उर्फ विक्की उर्फ बादशाह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं और वह शहर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिलाओं और नवजात शिशुओं से जुड़े अति संवेदनशील अस्पताल में हिस्ट्रीशीटर की तैनाती किसकी मंजूरी से हुई, इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। नियुक्ति से पहले पुलिस सत्यापन क्यों नहीं कराया गया? क्या कंपनी को उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी नहीं थी या जानबूझकर अनदेखी की गई?

फिलहाल पुलिस ने पीड़ित महिला कर्मचारियों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments