Tuesday, September 15, 2026

TOP NEWS

हनीमून, वफादारी और पीठ...

1959 का वो ऐतिहासिक नानावटी केस जिसने भारत की न्याय व्यवस्था से ज्यूरी सिस्टम को हमेशा के लिए खत्म कर दिया। जानिए प्यार, धोखे और प्रतिशोध की इस सच्ची कहानी का पूरा सच।

MP News: मध्य प्रदेश...

मध्य प्रदेश में अब छोटे अपराधों के दोषियों को जेल नहीं जाना होगा। मोहन यादव सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार, अपराधियों को पौधरोपण, सफाई और रिकॉर्ड सुरक्षा जैसे कम्युनिटी सर्विस के काम करने होंगे। जानिए पूरी खबर।

Lawrence Bishnoi Gang: कनाडा...

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के विदेशी नेटवर्क के मुख्य संचालक कर्मवीर सिंह उर्फ कर्मवीर देओ को कनाडा से डिपोर्ट कर दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

UPI New Rules: 15...

15 अक्टूबर से ₹2000 से अधिक के मर्चेंट UPI पेमेंट पर 0.4% चार्ज लगेगा। जानें आम जनता पर इसका क्या असर होगा और सरकार ने 4 साल में कितना खर्च उठाया।
Homeमध्य प्रदेशINDORE : कलेक्टर का एक्शन, 9 तहसीलदारों पर गिरी पेनल्टी की गाज

INDORE : कलेक्टर का एक्शन, 9 तहसीलदारों पर गिरी पेनल्टी की गाज

(आशीष जवखेड़कर)

नामांकन, बंटवारा और सीमांकन के आवेदन का निराकरण करने के लिए सरकार ने समय सीमा तय कर रखी है। इसके बावजूद तहसीलदार प्रकरणों को लंबित करते हैं जिन पर सोमवार को कलेक्टर ने गाज गिरा दी।

नामांकन, बंटवारा और सीमांकन के आवेदन का निराकरण करने के लिए सरकार ने समय सीमा तय कर रखी है। इसके बावजूद तहसीलदार प्रकरणों को लंबित करते हैं जिन पर सोमवार को इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने गाज गिरा दी। 9 तहसीलदारों को प्रति प्रकरण के 250-250 रुपए का दंड किया गया। हातोद तहसीलदार की अदालत में तो 20 प्रकरण लंबित थे जिन पर 5 हजार रुपए की पेनल्टी की गई।

कलेक्टर आशीष सिंह (Collector Ashish Singh)को लगातार शिकायत मिल रही है कि तहसीलों में आम जनता से जुड़े नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे कामों के लिए कुछ तहसीलदार जनता को चक्कर लगवा रहे हैं। सिंह ने सोमवार को समय सीमा की बैठक में फेहरिस्त निकाल ली।

इन्हें मिली सजा

अपर तहसीलदार जूनी इंदौर – 01 – 250,तहसीलदार कनाड़िया – 01 – 250,तहसीलदार खुड़ैल – 13 – 3250,तहसीलदार बिचौली हप्सी – 03 – 750,तहसीलदार हातोद – 02 – 500,नायब तहसीलदार खुड़ैल – 01 – 250,नायब तहसीलदार देपालपुर – 2 – 500,नायब तहसीलदार हातोद – 20 – 5000,नायब तहसीलदार देपालपुर – 01 – 250

इन पर भी हुआ फैसला

भिक्षावृत्ति के खिलाफ चल रहे अभियान की समीक्षा हुई जिसमें लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।सीएम हेल्पलाइन में दर्ज आवेदनों का निराकरण तेजी से किया जाए। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई होगी।

सीएम राइज स्कूल भवन निर्माण की समीक्षा की।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments