Tuesday, October 27, 2026

TOP NEWS

AI निवेश के बीच...

माइक्रोसॉफ्ट ने भारत सहित 4 देशों के 60,000 कर्मचारियों को स्वैच्छिक रूप से नौकरी छोड़ने (Voluntary Exit Offer) का प्रस्ताव दिया है। भारत के 23,000 कार्यबल पर इसका असर हो सकता है। जानिए पूरी योजना और 1 दिसंबर की समयसीमा।

उज्जैन में दरिंदगी: इंस्टाग्राम...

उज्जैन में इंस्टाग्राम के दोस्त ने मिलने बुलाकर चलती कार में इंदौर की महिला से गैंगरेप किया और बर्बरता की हदें पार कर दीं। पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों पर एफआईआर (FIR) दर्ज कर तलाश शुरू की है। पूरी खबर NTV TIME पर।

तमिलनाडु जेल ब्रेक: थेनी...

तमिलनाडु के थेनी की उप-जेल से 17 कैदी सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर फरार हो गए। पुलिस ने 4 को गिरफ्तार किया है और 13 की तलाश में 17 टीमें तैनात की हैं। पूरी खबर पढ़ें।

‘चक्र – भविष्य के...

चंडीमंदिर में 14-15 दिसंबर 2026 को ‘चक्र’ सेमिनार का आयोजन होगा, जिसमें भविष्य के युद्ध के लिए मौजूदा सैन्य प्लेटफॉर्म्स के रूपांतरण और आधुनिक रक्षा तकनीकों पर मंथन किया जाएगा।
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में पानी की बर्बादी पर नगर निगम सख्त: ₹2,000 का लगा...

इंदौर में पानी की बर्बादी पर नगर निगम सख्त: ₹2,000 का लगा स्पॉट फाइन, चालानी कार्रवाई शुरू

इंदौर में पानी की बर्बादी पर नगर निगम सख्त: ₹2,000 का लगा स्पॉट फाइन, चालानी कार्रवाई शुरू

इंदौर।
शहर में जल संकट को देखते हुए और पानी का दुरुपयोग रोकने के लिए इंदौर नगर निगम (IMC) ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। पानी की बर्बादी करने वाले नागरिकों और संस्थानों के खिलाफ निगम द्वारा सीधे मौके पर ही चालानी कार्रवाई (स्पॉट फाइन) शुरू कर दी गई है।

इसी कड़ी में, जोन क्रमांक 21 के वार्ड 79 के अंतर्गत आने वाले आरआर कैट (RR CAT) रोड पर एक बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। यहाँ ‘7 स्टेप गार्डन’ के सामने पानी की खुलेआम बर्बादी की जा रही थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए नगर निगम की टीम ने मौके पर ही ₹2,000 का स्पॉट फाइन (चालान) ठोक दिया।

महापौर के निर्देश पर एक्शन
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सख्त निर्देशों के बाद निगम प्रशासन पानी की बर्बादी रोकने के लिए मैदान में उतर चुका है। आरआर कैट रोड पर हुई इस कार्रवाई को सीएसआई (CSI) मनीष सिंह और सहायक सीएसआई रवि सिंह ने टीम बेसिक्स की मौजूदगी में अंजाम दिया।

निगम की अपील: जल ही जीवन है
नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि शहर के नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। निगम ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति घर की धुलाई, पाइप से गाड़ी धोने या अन्य किसी भी तरीके से पानी बर्बाद करता पाया गया, तो उसके खिलाफ इसी तरह की दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments