Saturday, September 26, 2026

TOP NEWS

जितेंद्र सेन बने गुजराती...

जितेंद्र सेन बने गुजराती सेन समाज के धार जिला अध्यक्षवहीं क्षेत्र वालों ने...

दसई में सेवा संकल्प...

दसई में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन उत्सव का भव्य आयोजन, अतिथियों...

2026 Audi Q3: भारत...

नई Generation Audi Q3 भारत में 16 अक्टूबर 2026 को लॉन्च होने जा रही है। जानें इसकी संभावित कीमत, बुकिंग डिटेल्स, एडवांस Level 2 ADAS फीचर्स और इंजन की पूरी जानकारी।

Bill Gates AI Warning:...

Bill Gates AI Warning: बिल गेट्स ने चेताया कि AI के गलत इस्तेमाल से 100 करोड़ मौतें संभव हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया में AI एजेंट ने सरकारी पोर्टल हैक कर सनसनी मचा दी है।
HomeUncategorizedइंदौर के व्यस्त 'PY Road' पर खतरनाक तरीके से झुका गेट, कभी...

इंदौर के व्यस्त ‘PY Road’ पर खतरनाक तरीके से झुका गेट, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

प्रफुल्ल तवर की रिपोर्ट

इंदौर के व्यस्त ‘PY Road’ पर खतरनाक तरीके से झुका गेट, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इंदौर: शहर के मध्य क्षेत्र के सबसे व्यस्ततम और घने व्यापारिक मार्ग प्रिंस यशवंत रोड (P.Y. Road) पर एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। यहाँ राजवाड़ा के समीप स्थित इमली साहिब गुरुद्वारा से पंढरीनाथ थाने की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर लगाया गया एक अस्थाई स्वागत द्वार एक तरफ पूरी तरह लटक चुका है।

यह संकरा मार्ग कपड़ा, बर्तन और रोजमर्रा के सामान का बड़ा बाज़ार है, जहाँ दिनभर हज़ारों वाहनों और पैदल चलने वालों की भारी आवाजाही रहती है। वर्तमान में यह ढांचा एक तरफ इतना अधिक झुक गया है कि तेज हवा या मामूली असंतुलन से यह कभी भी नीचे से गुजरने वाले लोगों और वाहनों पर गिर सकता है। इस खतरनाक स्थिति पर इंदौर नगर निगम (IMC) के अधिकारियों का ध्यान अब तक नहीं गया है।

हाल ही में पाटनीपुरा में हो चुका है ऐसा ही हादसा

अस्थाई गेट को लेकर यह लापरवाही इसलिए गंभीर है क्योंकि अभी हाल ही में इंदौर के व्यस्त पाटनीपुरा मेनरोड चौराहे पर ठीक ऐसा ही एक विशालकाय अस्थायी स्वागत गेट अचानक भरभराकर पूरी सड़क पर गिर गया था। उस हादसे में वहां से गुजर रहा श्रेय शर्मा नाम का एक युवक इस ढांचे की चपेट में आ गया था, जिसके सिर और कंधे पर गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उस दौरान वहां खड़े ई-रिक्शा और मोटरसाइकिलें भी क्षतिग्रस्त हो गईं थीं।

पाटनीपुरा के हादसे से सबक लेने के बजाय, शहर के सबसे प्रमुख राजवाड़ा क्षेत्र के पास P.Y. रोड पर इस खतरनाक गेट को अभी तक नहीं हटाया गया है। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए इंदौर नगर निगम और पुलिस प्रशासन को इस झुके हुए स्वागत द्वार को तुरंत यहाँ से हटाने की आवश्यकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments