Sunday, November 1, 2026

TOP NEWS

हिंदू समाज हर गतिविधि...

हिंदू समाज हर गतिविधि को समझ रहा है और समय आने पर लोकतांत्रिक...

दिल्ली-NCR में 50% वर्क...

दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर रोक के लिए 50% वर्क फ्रॉम होम लागू। पुरानी गाड़ियों पर बैन से हरियाणा बॉर्डर पर 1 किमी लंबा जाम, जबकि 9 साल में सबसे साफ रहा अक्टूबर।

ग्वालियर में पब-कल्चर पर...

ग्वालियर के एक पब में युवतियों पर अश्लील कमेंट्स का विरोध करने पर भारी बवाल। नशे में धुत युवकों ने कांच की बोतलों से हमला कर बाउंसर समेत 5 स्टाफ को किया लहूलुहान। पूरी खबर पढ़ें।

ऑपरेशन प्रहार के तहत...

सरदारपुरऑपरेशन प्रहार के तहत अमझेरा थाना के दसई चौकी को एक बड़ी सफलता...
Homeमध्य प्रदेशJabalpur : सिर्फ 10 रुपये की चाय पर बवाल, दुकानदार ने ग्राहक...

Jabalpur : सिर्फ 10 रुपये की चाय पर बवाल, दुकानदार ने ग्राहक पर फेंका खौलता पानी, पैसे लाना भूल गया था पीड़ित

Jabalpur Chaos Over Tea: ग्राहक घर से पैसे लाना भूल गया था. जिसके बाद उसने घर से पैसे लाकर देने की बात कही, लेकिन चाय वाला अचानक भड़क गया और युवक को गालियां देना शुरू कर दिया. गाली देने से मना करने पर चाय वाले ने खौलता हुआ पानी उड़ेल दिया.

मध्य प्रदेश के जबलपुर में मानवता को शर्मसार और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां सिर्फ 10 रुपये की चाय को लेकर हुए मामूली विवाद में एक युवक की जान आफत में आ गई. दुकानदार ने सिर्फ 10 रुपये के लिए ग्राहक पर खौलता गर्म पानी उड़ेल दिया. युवक गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. उसे गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

चाय दुकानदार ने 10 रुपये के लिए ग्राहक पर उबलता हुआ पानी फेंक दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया.

घर से रुपये लाना भूल गया था पीड़ित

घटना मोती नगर इलाके की है, जहां 30 वर्षीय मोहम्मद अयान चाय लेने गया था. उसने जैसे ही चाय ली, उसे याद आया कि पर्स और मोबाइल घर पर ही छूट गए हैं. अयान ने दुकानदार मोइनुद्दीन से कहा कि वह कुछ देर में घर से पैसे लाकर दे देगा. इस पर मोइनुद्दीन आग-बबूला हो गया और गालियां देने लगा. अयान ने विरोध किया तो दुकानदार ने दुकान में उबलता हुआ पानी अयान के ऊपर फेंक दिया.

चाय दुकानदार ने ग्राहक पर फेंका खौलता हुआ पानी

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग अयान को गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों के अनुसार, अयान करीब 50 फीसदी तक झुलस चुका है.

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी दुकानदार युवक पर खौलता पानी फेंकता दिखाई दे रहा है. इधर, पुलिस ने आरोपी दुकानदार मोइनुद्दीन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments