Sunday, September 20, 2026

TOP NEWS

निजी कुआं, सरकारी सेंध:...

छतरपुर की बिगपुर पंचायत में निजी कुएं की मरम्मत पर सरकारी राशि फूंकने का बड़ा घोटाला सामने आया है। सरपंच-सचिव और इंजीनियर की साठगांठ पर उठे गंभीर सवाल।

एमपी में 85,000 पदों...

MP Govt Jobs 2026: मध्य प्रदेश में बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर! मोहन यादव सरकार करने जा रही है 85,000 पदों पर बंपर भर्ती। MPESB और MPPSC को प्रक्रिया तेज करने के निर्देश। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

इंदौर में बदमाशों का...

Indore News Today: इंदौर के एरोड्रोम क्षेत्र में अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष राजेश बंसल के पेट्रोल पंप पर नकाबपोश बदमाशों ने की तोड़फोड़। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी।

भारी ट्रैफिक में मिलेगा...

Maruti Suzuki CNG AMT: मारुति ने लॉन्च की Swift, Baleno और Dzire की CNG ऑटोमैटिक कारें। जानें इनकी वेरिएंट-वाइज कीमतें, फीचर्स और बंपर माइलेज।
Homeउत्तराखंड17.29 करोड़ की जाली करेंसी मामला: NIA की रुड़की में दबिश, प्रीत...

17.29 करोड़ की जाली करेंसी मामला: NIA की रुड़की में दबिश, प्रीत विहार से एक हिरासत में

17.29 करोड़ की जाली करेंसी मामला: NIA की रुड़की में दबिश, प्रीत विहार से एक हिरासत में

सहारनपुर PNB करेंसी चेस्ट से जुड़े हैं तार, जगाधरी चेस्ट मैनेजर की निशानदेही पर कार्रवाई

रुड़की। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ 29 लाख रुपए की जाली करेंसी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार को रुड़की में दबिश दी।

NIA की टीम स्थानीय पुलिस के साथ गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर स्थित सेक्टर रोड की प्रीत विहार कॉलोनी पहुंची। यहां एक घर में छापेमारी कर एक व्यक्ति से लंबी पूछताछ की गई और बाद में उसे हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए साथ ले गई। गंगनहर कोतवाली के एसएसआई दीप कुमार ने NIA की कार्रवाई की पुष्टि की है।

क्या है पूरा मामला?
बीते दिनों सहारनपुर के घंटाघर के पास PNB की सोफिया मार्केट शाखा की करेंसी चेस्ट में जांच के दौरान करीब 17.29 करोड़ रुपए की करेंसी जाली पाई गई थी। मामला बेहद गंभीर और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण केंद्र सरकार ने इसकी जांच NIA को सौंपी थी।

जांच में NIA ने अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया है। हाल ही में NIA ने जगाधरी करेंसी चेस्ट के प्रबंधक अमित कुमार को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि अमित कुमार से पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर ही NIA की टीम रुड़की पहुंची है। जांच एजेंसी इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments