Friday, September 18, 2026

TOP NEWS

सालाना ₹22500 करोड़ का...

MP High Court Notice on Ladli Behna Yojana: क्या बंद होगी लाड़ली बहना योजना? सवा करोड़ महिलाओं की ₹1500 की किस्त रोकने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर। कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर 4 हफ्ते में मांगा वित्तीय रिकॉर्ड। पूरी खबर पढ़ें।

Salman Khan Angr: गणपति...

गणपति दर्शन के दौरान सलमान खान की गाड़ी के नीचे आया फैन का पैर, गुस्से में आगबबूला हुए 'भाईजान' ने सरेआम ड्राइवर को लगाई फटकार।

भगवान विश्वकर्मा की भव्य...

भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा से गूंजा गंज बासौदा, अखाड़े के हैरतअंगेज करतबों...

निठारी कांड: सुरेंद्र कोली...

निठारी सीरियल किलिंग के आरोपी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में फांसी लगाकर खुदकुशी की। जानिए निचली अदालत से फांसी और फिर बरी होने की पूरी कहानी।
HomeदेशNTA JEE Main से लेकर CUET-PG तक: NTA ने घोषित कीं 2026-27...

NTA JEE Main से लेकर CUET-PG तक: NTA ने घोषित कीं 2026-27 की परीक्षा तारीखें, जानें कब होगा आपका एग्जाम

नई दिल्ली / इंदौर:
लाखों छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर (Tentative Calendar) घोषित कर दिया है। इस कैलेंडर की सबसे बड़ी घोषणा इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए है। JEE Main 2027 के पहले सत्र (Session 1) की परीक्षाएं 22 जनवरी से आयोजित की जाएंगी।

एनटीए द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, यह कैलेंडर इसलिए पहले जारी किया गया है ताकि देश भर के छात्र, शिक्षण संस्थान और कोचिंग सेंटर्स अपनी तैयारियों की रूपरेखा समय पर तैयार कर सकें।

6 दिनों तक चलेगी JEE Main (सत्र-1) की परीक्षा

इनियारिंग में प्रवेश की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए पहले सत्र की परीक्षा कुल 6 अलग-अलग दिनों में आयोजित की जाएगी।

  • परीक्षा की तारीखें: 22, 23, 24 जनवरी और 28, 29, 30 जनवरी।
  • बफर डेट (Buffer Date): एनटीए ने 31 जनवरी को ‘बफर डेट’ (बैकअप तिथि) के रूप में सुरक्षित रखा है, ताकि किसी तकनीकी या प्रशासनिक आपात स्थिति में उस दिन परीक्षा कराई जा सके।
  • रजिस्ट्रेशन कब होगा? विशेषज्ञों के अनुसार, इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया नवंबर महीने से शुरू होने की संभावना है।

यह भी पढ़े

सड़कों का बनेगा ‘डिजिटल हेल्थ कार्ड’: 70 हजार KM सड़कों की होगी रीयल-टाइम मॉनिटरिंग, गड़बड़ी मिलने पर ठेकेदारों पर तुरंत एक्शन

NTA परीक्षा कैलेंडर 2026-27: सभी प्रमुख परीक्षाओं की तारीखें

एनटीए ने जेईई मेन के अलावा यूजीसी नेट, सीएसआईआर नेट और सीयूईटी पीजी जैसी बड़ी परीक्षाओं का शेड्यूल भी स्पष्ट कर दिया है, जो इस प्रकार है:

  • UGC-NET (दिसंबर साइकिल): यह परीक्षा 14 दिसंबर से 19 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए 20 और 21 दिसंबर को बफर डेट रखा गया है।
  • Joint CSIR-UGC NET: इस परीक्षा का आयोजन 20 और 21 दिसंबर को किया जाएगा।
  • आर्मी कैडेट्स कॉलेज (ACC): इसकी परीक्षा 04 जनवरी को होगी।
  • NIFT प्रवेश परीक्षा / SHRESHTA: इन परीक्षाओं का आयोजन 10 जनवरी को किया जाएगा।
  • JEE (Main) — सत्र 1: इंजीनियरिंग की यह मुख्य परीक्षा 22, 23, 24 जनवरी और 28, 29, 30 जनवरी को होगी। 31 जनवरी बैकअप दिन रहेगा।
  • ऑल इंडिया सैनिक स्कूल (AISSEE): देश भर के सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा 31 जनवरी को आयोजित होगी।
  • CMAT: मैनेजमेंट में प्रवेश के लिए यह परीक्षा 07 फरवरी को निर्धारित की गई है।
  • NITTT (पार्ट 1): इसका आयोजन 26 और 27 फरवरी को किया जाएगा।
  • CUET PG: पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG) का आयोजन 01 से 05 मार्च, 8 मार्च, 12 से 20 मार्च और 24-25 मार्च को होगा। इसके लिए 30 और 31 मार्च को बफर डेट तय किया गया है।

यह भी पढ़े

देश का सबसे बड़ा धमाका: खुलते ही NSE IPO को मिला बंपर रिस्पॉन्स, एंकर राउंड में LIC और गोल्डमैन सैक्स ने लगाए ₹6,746 करोड़

तारीखों में हो सकता है बदलाव, आधिकारिक बुलेटिन का रहेगा इंतजार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नोटिफिकेशन में स्पष्ट तौर पर कहा है कि वर्तमान कैलेंडर में दी गई सभी तिथियां संभावित (Tentative) हैं। यदि कोई प्रशासनिक, शैक्षणिक या तकनीकी आवश्यकता होती है, तो इन तारीखों में आंशिक बदलाव किया जा सकता है।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के विस्तृत नियमों, पात्रता मानदंड (Eligibility) और आवेदन प्रक्रिया की सटीक जानकारी के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले इन्फॉर्मेशन बुलेटिन पर नजर बनाए रखें।

परीक्षा से जुड़े आधिकारिक नोटिफिकेशन और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए छात्र सीधे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट कर सकते हैं Core।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments