Friday, November 13, 2026

TOP NEWS

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट सर्विसेस...

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट की प्रमुख सेवाएं पिछले 12 घंटे से ठप पड़ी हैं। आउटलुक ईमेल और टीम्स मीटिंग एप बंद होने से लाखों यूजर्स परेशान हैं, जबकि सिस्टम सुधारने में अभी और वक्त लग सकता है।

राहुल गांधी की पीएम...

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक बार फिर खुली बहस की चुनौती दी है। 12 दिनों में सातवीं बार दोहराते हुए उन्होंने कहा कि आमने-सामने की बहस के बाद वे पीएम पद पर नहीं रह पाएंगे

स्वच्छता रैंकिंग के नतीजों...

स्वच्छ सर्वेक्षण नतीजों पर इंदौर की राजनीति गरमाई। कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने महापौर को घेरा, तो भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा।

सोने-चांदी ने तोड़े बिक्री...

दिवाली और धनतेरस पर सोने की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 30% का उछाल आया है। रिकॉर्ड हाई से 21% कीमत घटने के बाद देशभर में 52 टन सोना और 300 टन चांदी की खरीदारी हुई।
Homeउत्तर प्रदेशभारतीय वायुसेना में अधिकारी बने Prince, गाँव पहुँचने पर हुआ भव्य स्वागत

भारतीय वायुसेना में अधिकारी बने Prince, गाँव पहुँचने पर हुआ भव्य स्वागत

भारतीय वायुसेना में अधिकारी बने Prince, गाँव पहुँचने पर हुआ भव्य स्वागत

संवाददाता- पियूष गंगवार
NTVTIME.COM

गोवल। भारतीय वायुसेना में Flying Officer के पद पर अधिकारी के रूप में नियुक्त होने के बाद Prince Gangwar के अपने पैतृक गाँव गोवल पहुँचने पर ग्राम प्रधान अनुराग यादव एवं ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। फूल-मालाओं से स्वागत कर ग्रामीणों ने Prince को उनकी उपलब्धि पर बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उनके गाँव पहुँचने पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।

Prince Gangwar ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर भारतीय वायुसेना की कठिन चयन प्रक्रिया और प्रशिक्षण पूरा कर Flying Officer बनने की उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे गाँव और क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।

स्वागत समारोह के दौरान Flying Officer Prince ने कहा कि उन्हें अपने गाँव, जिले, प्रदेश और सबसे बढ़कर भारत देश पर गर्व है। उन्होंने कहा कि गाँव की मिट्टी से निकलकर देश की सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों के आशीर्वाद एवं सहयोग को दिया।

पिता भारतीय सेना में दे रहे देशसेवा

Prince Gangwar के पिता सूबेदार मेजर महेश चंद्र भारतीय सेना में सेवारत हैं। बचपन से पिता को वर्दी में देशसेवा करते देखकर Prince को भी राष्ट्रसेवा की प्रेरणा मिली। पिता के अनुशासन और देश के प्रति समर्पण से प्रेरित होकर Prince ने भी भारतीय वायुसेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का संकल्प लिया।

अब पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए पुत्र का भारतीय वायुसेना में Flying Officer बनना पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। एक ही परिवार में पिता का भारतीय सेना और पुत्र का भारतीय वायुसेना में देशसेवा करना क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण है।

ग्राम प्रधान अनुराग यादव ने कहा कि Prince Gangwar ने अपनी सफलता से पूरे गाँव का मान बढ़ाया है। उन्होंने युवाओं से Prince की उपलब्धि से प्रेरणा लेकर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी, बुजुर्ग, युवा और परिवारजन मौजूद रहे। पूरे गाँव में उत्सव जैसा माहौल रहा। ग्रामीणों ने Flying Officer Prince के उज्ज्वल भविष्य और देशसेवा के लिए शुभकामनाएँ दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments