धार में भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
जनसेवा से जनभागीदारी तक पहुंचेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’- मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय
राहुल सेन मांडव
मो
धार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को धार नगर के जेएमडी गार्डन में भाजपा की जिला स्तरीय ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती ने की।
कार्यशाला में धार विधायक नीना वर्मा, सेवा संकल्प अभियान जिला संयोजक मनोज सोमानी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप पटोंदिया व प्रभु राठौड़, पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया व मुकमसिंह निगवाल, पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त राजेश अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री राकेश पटेल व देवेंद्र सोनोने, अभियान जिला टोली के सह संयोजक ममता जोशी, जीवन रघुवंशी, अंकित भावसार आदि अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र का पूजन एवं माल्यार्पण कर किया गया।
यह भी पढ़े
https://ntvtime.com/opinion-maha-ashtami-liquor-ban-mp-states/
जिलाध्यक्ष महंत नीलेश भारती ने स्वागत भाषण देते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित यह अभियान जनसेवा और जनभागीदारी को समर्पित है। अभियान के दौरान विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज के अलग-अलग वर्गों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। वैश्विक स्तर पर भारत की ताकत और प्रभाव लगातार बढ़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ‘सेवा संकल्प अभियान’ को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से जुटें तथा सेवा कार्यों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें। सेवा, संगठन और जनसंपर्क के माध्यम से अभियान को व्यापक रूप दिया जाएगा।
जिलाध्यक्ष महंत नीलेश भारती ने स्वागत भाषण देते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित यह अभियान जनसेवा और जनभागीदारी को समर्पित है। अभियान के दौरान विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज के अलग-अलग वर्गों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। वैश्विक स्तर पर भारत की ताकत और प्रभाव लगातार बढ़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ‘सेवा संकल्प अभियान’ को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से जुटें तथा सेवा कार्यों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें। सेवा, संगठन और जनसंपर्क के माध्यम से अभियान को व्यापक रूप दिया जाएगा।

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी : विजयवर्गीय
कार्यशाला को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के कार्यकाल में आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के कल्याण को केंद्र में रखकर अनेक जनहितैषी योजनाएं संचालित की हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाखों परिवारों का पक्के मकान का सपना साकार हुआ है। वहीं आयुष्मान भारत योजना ने जरूरतमंद परिवारों को गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक सुरक्षा प्रदान की है तथा पात्र हितग्राहियों को निशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है।
विजयवर्गीय ने कहा कि सरकार की योजनाएं केवल सीमित न रहें, बल्कि उनका वास्तविक लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना जरूरी है। शहर से गांव और गांव से टोले-मजरे तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को निभानी है।

यह भी पढ़े
आयुष्मान योजना में बड़ा बदलाव: मध्य प्रदेश के 4 बड़े शहरों में बिना NABH नहीं होगा मुफ्त इलाज, 250 से अधिक अस्पतालों पर संक
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पात्र हितग्राहियों से संपर्क करें, उन्हें शासन की योजनाओं की जानकारी दें और योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें। जनसेवा के माध्यम से संगठन और सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना ही कार्यकर्ताओं का प्रमुख दायित्व है।
सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक मनोज सोमानी ने बताया कि भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के तहत स्वच्छता, स्वास्थ्य, रक्तदान, जनजागरूकता, सामाजिक सेवा, लाभार्थी संपर्क, युवा एवं महिला सहभागिता सहित विभिन्न जनसेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा कार्यों के माध्यम से पहुंच बनाना और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रमुख रूप से यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें आशीर्वाद का दीया,सेवा चित्र ड्राइंग प्रतियोगिता, सेवा स्मरण, आंगन का मिलन, कहानी बदलाव की, सेवा ज्योति यात्रा, वडनगर से वाराणसी सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग, इन्नोवेशन चैलेंज, जन सेवा का महाकुंभ पंचायत से पार्लियामेंट, 25 साल 25 कहानी सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन सभी कार्यक्रम निमित मंडल स्तर की टोली और अभियान प्रभारी बनाए गए है।
कार्यशाला को धार विधायक नीना वर्मा ने भी संबोधित किया। संचालन जीवन रघुवंशी ने किया तथा आभार जिला टोली सह संयोजक ममता जोशी ने माना। कार्यशाला में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, टोली सदस्य एवं अपेक्षित कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यशाला का समापन वंदे मातरम् गायन के बाद हुआ। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा व सह मीडिया प्रभारी मनोज सोलंकी कवि ने दी।


