Thursday, September 24, 2026

TOP NEWS

दिग्ठान में मठ मंदिर...

धार जिले के दिग्ठान में आगामी नवरात्रि से पहले मठ मंदिर और माता जी मंदिर मार्ग पर हुए अतिक्रमण को लेकर मामला गरमाया। ग्रामीणों में भारी आक्रोश, प्रशासन से हटाने की मांग। पूरी खबर पढ़ें।

रुड़की में एआरटीओ प्रवर्तन...

रुड़की में एआरटीओ प्रवर्तन टीम की बड़ी कार्रवाई, 18 जुगाड़ वाहनों को गैस...

NSE IPO Listing: 10...

NSE IPO Listing Hindi: 10 साल का इंतजार खत्म! सुस्त बाजार के बीच BSE पर ₹1800 पर लिस्ट हुआ NSE का शेयर। जानिए मुनाफे का पूरा आंकड़ा और LIC की बड़ी चाल।

MP Richest Man: एमपी...

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 (Hurun India Rich List 2026) के अनुसार, इंदौर के उद्योगपति विनोद अग्रवाल लगातार 5वें साल मध्य प्रदेश के सबसे अमीर व्यक्ति (MP Richest Man) बने हैं। जानिए दूसरे स्थान पर किस कारोबारी ने जगह बनाई है और कितनी है उनकी कुल संपत्ति।
Homeमध्य प्रदेशउज्जैन की सिंधी कॉलोनी में गणेश पंडाल में भीषण आग, वैष्णो देवी...

उज्जैन की सिंधी कॉलोनी में गणेश पंडाल में भीषण आग, वैष्णो देवी थीम पर सजी 11 फीट की प्रतिमा खंडित

उज्जैन की सिंधी कॉलोनी में गणेश पंडाल में भीषण आग, वैष्णो देवी थीम पर सजी 11 फीट की प्रतिमा खंडित

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक बेहद दुखद और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बुधवार शाम नीलगंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली संतराम सिंधी कॉलोनी (गली नंबर 1) में स्थापित एक भव्य गणेश पंडाल में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा पंडाल जलकर खाक हो गया। इस हादसे में पंडाल के अंदर विराजमान 11 फीट ऊंची बप्पा की मुख्य प्रतिमा भी गंभीर रूप से झुलसकर खंडित हो गई

आरती के समय मची अफरा-तफरी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिंधी कॉलोनी की गली नंबर 1 में ‘श्री सम्राट नवयुवक मित्र मंडल’ द्वारा हर साल की तरह इस बार भी गणेश प्रतिमा विराजमान की गई थी। इस बार पंडाल को माता वैष्णो देवी गुफा की बेहद खूबसूरत थीम पर सजाया गया था। बुधवार शाम को जब श्रद्धालु पूजा-आरती और दर्शन के लिए वहां मौजूद थे, तभी अचानक पंडाल के ऊपरी हिस्से से लपटें उठने लगीं। सूती कपड़े, थर्माकोल और प्लास्टिक के सजावटी सामान की वजह से आग ने कुछ ही सेकंड में विकराल रूप ले लिया, जिससे पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू, बड़ा हादसा टला

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने स्थानीय रहवासियों की मदद से भारी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। गनीमत यह रही कि आग भड़कते ही पंडाल को तुरंत खाली करा लिया गया था, जिसके चलते हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

नीलगंगा थाना पुलिस और दमकल विभाग की शुरुआती जांच में आग लगने का मुख्य कारण पंडाल की लाइटिंग में हुआ शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी सीधे गुफा नुमा पंडाल के सजावटी सामान पर जा गिरी, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के बाद बप्पा की प्रतिमा खंडित होने से स्थानीय निवासियों और समिति के सदस्यों में काफी मायूसी का माहौल है और अब विधि-विधान के साथ प्रतिमा के विसर्जन की तैयारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments