Friday, October 16, 2026

TOP NEWS

धर्मांतरण पर सुप्रीम कोर्ट...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म बदलकर इस्लाम अपनाने पर सीधे मुस्लिम पिछड़ा वर्ग (BCM) कोटे के तहत आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। तमिलनाडु सरकार की याचिका खारिज।

BSA Gold Star 650...

BSA Gold Star 650 के दो नए स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च हो गए हैं। जानें बर्मिंघम ब्लू और ब्रुकलैंड्स ब्लैक लेगेसी वेरिएंट्स की नई कीमतें, 4 साल की वारंटी और दमदार स्पेसिफिकेशन्स की पूरी डिटेल।

SIR विवाद के बीच...

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग ने यूपी-एमपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट (SSR) करने का दिया आदेश. 1 जनवरी 2027 होगी कट-ऑफ तारीख, जानें क्या बदलेंगे नियम.

शाहपुरा जनपद के पंचायत...

डिंडौरी। जिला पंचायत डिंडौरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा पंचायत सचिव मनोहर आर्मो...
Homeउत्तर प्रदेशUP NEWS : शिव वर्मा निकला कासिम पठान, हिंदू युवतियों को गर्लफ्रेंड...

UP NEWS : शिव वर्मा निकला कासिम पठान, हिंदू युवतियों को गर्लफ्रेंड बना करता उनका यौन शोषण और फिर ….

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। एक मुस्लिम युवक ने हिंदू पहचान का नाटक रचते हुए न सिर्फ लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाया, बल्कि उनके साथ यौन शोषण और धोखाधड़ी की। आरोपी ने खुद को ‘शिव वर्मा’ के नाम से पेश कर कई मासूम युवतियों को ठगा और उनके जीवन के साथ खिलवाड़ किया।

जाली पहचान के सहारे रचा षड्यंत्र

पुलिस ने आरोपी की पहचान नावेद उर्फ कासिम पठान के रूप में की है, जो सोशल मीडिया पर ‘शिव वर्मा’ नाम से सक्रिय था। माथे पर तिलक, हाथ में कलावा और हिंदू प्रतीकों का इस्तेमाल कर वह खुद को पूरी तरह हिंदू दर्शाता था। उसकी यही चालें कई युवतियों को भ्रमित करने में कामयाब रहीं। कासिम ने एक नहीं बल्कि दर्जनों हिंदू लड़कियों से दोस्ती की, फिर उन्हें अपने प्रेमजाल में फंसाकर उनका मानसिक, शारीरिक और धार्मिक शोषण किया।

मोबाइल में मिले आपत्तिजनक साक्ष्य

पुलिस जब जांच में आगे बढ़ी, तो आरोपी के मोबाइल फोन से करीब दो दर्जन लड़कियों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो मिले। इनमें से कई पीड़िताओं को जबरन धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव डाला गया था। फिलहाल एक पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद सामग्री इस मामले को बेहद गंभीर बनाती है। कई और युवतियों की पहचान की जा रही है, ताकि उनके बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जा सके।

हिंदू संगठनों का फूटा गुस्सा

जैसे ही यह मामला सामने आया, शहर में हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। चौक कोतवाली के बाहर जोरदार नारेबाज़ी और जाम लगाकर आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। विख्यात हिंदू नेता साध्वी प्राची भी इस आंदोलन में शामिल हुईं और इस प्रकरण को ‘लव जिहाद’ की श्रेणी में बताते हुए सख्त कानून की मांग की।

गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने नावेद उर्फ कासिम पठान के खिलाफ बलात्कार, धोखाधड़ी, जबरन धर्म परिवर्तन, धार्मिक उन्माद फैलाने जैसी कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या उसके पीछे कोई संगठित गिरोह काम कर रहा है या वह अकेला ही यह सब कर रहा था।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments