Thursday, September 17, 2026

TOP NEWS

मंदसौर में खूनी खेल:...

मंदसौर में मकान के पैसों के लालच में पत्नी, भाई और साले ने मिलकर की इस्माइल की हत्या। शव को बाइक पर बीच में बैठाकर ले जाते CCTV फुटेज वायरल। पढ़ें पूरी खबर।

सनसनीखेज: इंदौर में दुष्कर्म...

इंदौर में GRP सिपाही रितेश शर्मा पर दुष्कर्म पीड़िता को एसपी ऑफिस में जहर देकर मारने की कोशिश का केस दर्ज। आरोपी आरक्षक फरार, पुलिस तलाश में जुटी। पूरी खबर पढ़ें।

इंदौर में अड़ीबाजी का...

इंदौर के बजरंग नगर में बदमाशों ने शराब के पैसे न देने पर मोमोज दुकानदार पर खौलता हुआ तेल फेंक दिया। बीच-बचाव करने आए युवक पर चाकू से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार। पूरी खबर पढ़ें।

10 लाख की लागत...

10 लाख की लागत से बनेगा शांतिधाम में सीसीरोड़ सरपंच सहीत जनप्रतिनिधियों ने...
Homeउत्तराखंडकेएलडीएवी कॉलेज मैदान में महादंगल, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

केएलडीएवी कॉलेज मैदान में महादंगल, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

केएलडीएवी कॉलेज मैदान में महादंगल, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप बत्रा बोले – कुश्ती हमारी संस्कृति की पहचान, युवाओं को मिलती है प्रेरणा

अर्जुन धारीवाल
रुड़की। कन्हैया लाल डीएवी पीजी कॉलेज के मैदान में संकट मोचन हनुमान अखाड़ा दंगल समिति की ओर से विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में हरियाणा, यूपी और उत्तराखंड के नामी पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपने दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, चीनू पंडित सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि प्रदीप बत्रा ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कुश्ती हमारी पारंपरिक खेल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलती है और ग्रामीण एवं पारंपरिक खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए ताकि वे नशे से दूर रहकर स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान दे सकें।

समिति की ओर से राजू पहलवान सहित आयोजन से जुड़े सदस्यों ने मुख्य अतिथि प्रदीप बत्रा का फूल-मालाओं से स्वागत किया। दंगल में हुए विभिन्न मुकाबलों में विजेता पहलवानों को पुरस्कृत भी किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments