Monday, September 28, 2026

TOP NEWS

तमिलनाडु: थूथुकुडी में नमक...

तमिलनाडु के थूथुकुडी में सूखे मौसम के कारण नमक का बंपर उत्पादन हुआ है, लेकिन बाजार में सही दाम न मिलने से उत्पादक भारी नुकसान झेल रहे हैं। पूरी रिपोर्ट।

‘खुद से प्यार करो,...

मशहूर सोशल मीडिया स्टार निधि तिवारी (Nidhi Tiwari) की सिंगरौली में संदिग्ध मौत। जानें मौत से पहले सोनू सिंह के आखिरी फोन कॉल और वायरल स्टेटस का सच।

नेपाल के हिमालय में...

नेपाल के हिमालय में भीषण हिमस्खलन। बेस कैंप में सो रहे 4 पर्वतारोहियों की मौत, 12 लापता। खराब मौसम के कारण 24 घंटे बाद पहुँची रेस्क्यू टीम। पूरी खबर पढ़ें।

इंदौर में UGC नियमों...

इंदौर के रीगल चौराहे पर स्वर्ण सेना और सामाजिक संगठनों ने UGC के नए नियमों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
Homeउत्तराखंडहाजिरी लगाने आए युवक ने खाया जहर, अस्पताल में मौत - पुलिस...

हाजिरी लगाने आए युवक ने खाया जहर, अस्पताल में मौत – पुलिस जांच में जुटी

हाजिरी लगाने आए युवक ने खाया जहर, अस्पताल में मौत – पुलिस जांच में जुटी

अर्जुन धारीवाल
पिरान कलियर। अब्दाल शाह क्षेत्र में हाजिरी के लिए आए 30 वर्षीय एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर पत्नी उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतक अंशुल पुत्र शंकर निवासी सीतापुर उत्तर प्रदेश है, जो वर्तमान में अब्दाल शाह बस्ती क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी में रह रहा था। बताया गया कि अंशुल मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और हाजिरी के लिए अपनी पत्नी के साथ पिरान कलियर आया हुआ था।

इसी दौरान उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments