Wednesday, October 28, 2026

TOP NEWS

रेलवे में स्टेशन मास्टर...

रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती निकाली है। ग्रेजुएशन पास युवा 25 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी जानकारी पढ़ें।

बागेश्वर बाबा का मजाकिया...

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने करवा चौथ का नाम 'खसम पूजन दिवस' रख दिया। बाबा बागेश्वर बोले- पत्नियां 1 दिन व्रत रखकर 364 दिन ताने मारती हैं। पूरी खबर पढ़ें।

नसीरुद्दीन शाह का सरकार...

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने वीडियो जारी कर खुद को गर्व से 'दिमागी नक्सल' बताया है। छात्रों का समर्थन करते हुए उन्होंने सरकार पर तीखा हमला बोला। पूरी खबर पढ़ें।

मुकेश अंबानी हुए भावुक:...

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFSL) की ऐतिहासिक शेयर लिस्टिंग इवेंट में छोटे बेटे अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर मुकेश अंबानी भावुक हो गए। जानें पूरी खबर।
Homeउत्तराखंडरुड़की में नेहरू स्टेडियम में लगेगा पटाखा बाजार, 110 दुकानों को मिलेगी...

रुड़की में नेहरू स्टेडियम में लगेगा पटाखा बाजार, 110 दुकानों को मिलेगी अनुमति

रुड़की में नेहरू स्टेडियम में लगेगा पटाखा बाजार, 110 दुकानों को मिलेगी अनुमति

अर्जुन धारीवाल
रुड़की। दीपावली पर्व को देखते हुए पटाखा बाजार की व्यवस्थाओं और सुरक्षा मानकों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार पटाखा बाजार केवल नेहरू स्टेडियम में ही लगाया जाएगा, जहां 110 दुकानों को अनुमति दी जाएगी। शहर की गलियों और अंदरूनी क्षेत्रों में पटाखों की दुकानें लगाने की अनुमति नहीं होगी।

बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष, तहसीलदार रुड़की, नगर निगम के एसएनए, क्षेत्राधिकारी रुड़की, अग्निशमन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में लिए गए अहम निर्णय –

  • सभी दुकानों पर अग्निशमन यंत्र रखना अनिवार्य होगा।
  • नगर निगम द्वारा पानी के टैंकर, मिट्टी और प्रकाश व्यवस्था की जाएगी।
  • पटाखा लाइसेंस केवल 3 दिन के लिए जारी होंगे।
  • लाइसेंसधारी का स्वयं दुकान पर मौजूद रहना अनिवार्य, हस्तांतरण पर रोक।
  • बाजार शुरू होने से पहले पुलिस द्वारा स्थल का निरीक्षण किया जाएगा।
  • बिना लाइसेंस दुकान लगाने या नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई होगी।

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और अग्नि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments