Wednesday, October 28, 2026

TOP NEWS

पैदल सेना के शौर्य,...

भारतीय सेना की पश्चिमी कमान ने चंडीमंदिर सैन्य स्टेशन में 80वाँ इन्फैंट्री दिवस मनाया। लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह ने वीर स्मृति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जानिए 27 अक्टूबर 1947 के इस ऐतिहासिक दिन का महत्व और सिख रेजिमेंट का गौरवशाली इतिहास।

Indore District Jail: जूतों...

Indore District Jail में चेकिंग के दौरान जेल प्रहरी देवेंद्र चौहान को जूतों और अंडरगारमेंट में चरस, बीड़ी-तंबाकू छिपाकर ले जाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। जेल प्रबंधन ने आरोपी को ड्यूटी से हटाया; कुख्यात नशा तस्कर शुभम नेपाली से जुड़े तार। पूरी खबर पढ़ें।

दिल्ली में शराब की...

दिल्ली में शराब की ऑनलाइन बुकिंग के लिए 'Delhi Liquor Booking' ऐप लॉन्च। जानें ऐप डाउनलोड, ऑनलाइन पेमेंट और 48 घंटे के भीतर दुकान से पिकअप करने के नए सरकारी नियम।

विधानसभा चुनाव 2027 की...

"हरिद्वार में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट। डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को 2 दिन में बूथ सत्यापन और लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने के दिए कड़े निर्देश।"
Homeउत्तराखंडखानपुर विधायक उमेश कुमार का इस्तीफे का ऐलान, उत्तराखंड की सियासत में...

खानपुर विधायक उमेश कुमार का इस्तीफे का ऐलान, उत्तराखंड की सियासत में हलचल

खानपुर विधायक उमेश कुमार का इस्तीफे का ऐलान, उत्तराखंड की सियासत में हलचल

अर्जुन धारीवाल
हरिद्वार । खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान कर उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उमेश कुमार ने कहा है कि वह कल विधानसभा सत्र खत्म होने से पहले अपना इस्तीफा दे देंगे।

उमेश कुमार ने इस दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल तक उन्हें विपक्ष से समर्थन की उम्मीद रही, लेकिन किसी ने उनका साथ नहीं दिया। जनता के मुद्दों को उठाने में विपक्ष ने उनका सहयोग नहीं किया।

उन्होंने खास तौर पर किसानों की फसल बर्बाद होने के मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि इस गंभीर विषय पर भी विपक्ष ने उनका साथ नहीं दिया, जिससे वे आहत हैं।

सियासी अटकलों पर विराम लगाते हुए उमेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि वह इस्तीफे के बाद न तो भाजपा में जा रहे हैं और न ही कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। उनके इस फैसले के बाद खानपुर में उपचुनाव की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments