Monday, October 26, 2026

TOP NEWS

MP Scholarship Scheme: 102...

MP Shri Krishna Medhavi Scholarship: मध्य प्रदेश स्थापना दिवस (1 नवंबर) पर CM मोहन यादव 102 मेधावी छात्रों को 1-1 लाख रुपये की श्रीकृष्ण छात्रवृत्ति और प्रमाण-पत्र देंगे। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

इंदौर में सबसे ज्यादा...

इंदौर में 27 अक्टूबर से सबसे ज्यादा दूध देने वाली गायों की प्रतियोगिता शुरू हो रही है। विजेता पशुपालकों को ₹1 लाख तक का नकद इनाम मिलेगा। जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया।

गुना में जमीन विवाद...

मध्य प्रदेश के गुना में जमीन विवाद में महिलाओं और नाबालिग से मारपीट का मामला। पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ SC-ST एक्ट और BNS की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया।

Mallikarjun Kharge Modi Remark:...

Mallikarjun Kharge Modi Controversy: पटना में भाषण के दौरान टोकने वाले युवक की समर्थकों ने की पिटाई, खरगे ने मंच से दिया विवादित बयान। पढ़ें पूरी खबर।
Homeउत्तराखंडचाइनीज मांझे की बिक्री पर पाबंदी के लिए ग्रामीणों ने जॉइंट मजिस्ट्रेट...

चाइनीज मांझे की बिक्री पर पाबंदी के लिए ग्रामीणों ने जॉइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

चाइनीज मांझे की बिक्री पर पाबंदी के लिए ग्रामीणों ने जॉइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

अर्जुन धारीवाल
लंढौरा: रुड़की तहसील क्षेत्र में धड़ल्ले से बिक रहे जानलेवा चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। स्वराज सेवा दल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जॉइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने जॉइंट मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपकर चाइनीज मांझे की अवैध बिक्री पर तुरंत सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
ग्रामीणों में इस बात को लेकर गहरा रोष है कि क्षेत्र में प्रतिबंधित होने के बावजूद चाइनीज मांझा खुलेआम बिक रहा है। गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले ही लंढौरा पुलिस चौकी क्षेत्र के शिकारपुर गांव के निवासी 26 वर्षीय युवक दीपक की चाइनीज मांझे की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद से ही पूरे गांव और पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सुराज सेवा दल के नेताओं और शिकारपुर के प्रधान प्रतिनिधि नौशाद ने कहा कि उनके गांव के एक होनहार युवक की जान इस खूनी मांझे ने ले ली। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते इस अवैध कारोबार पर नकेल नहीं कसी गई, तो कई और परिवार अपने चिराग खो देंगे।
ग्रामीणों ने मांग की है कि रुड़की और आसपास के सभी कस्बों की पतंग दुकानों और गोदामों में तुरंत चेकिंग अभियान चलाया जाए। अवैध रूप से मांझा बेचने वाले दोषी दुकानदारों के खिलाफ सख्त और ठोस कानूनी कार्रवाई की जाए।
इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से प्रधान इंतजार, अलीम प्रधान, फिरोज गौर, दिनेश भारती, खलील प्रधान, सैफ गौर, मुहैत और नितिन कटारिया समेत कई लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments