ढंडेरा नगर पंचायत में चार नए नामित सभासदों ने ली शपथ
अर्जुन धारीवाल
रूडकी : ढंडेरा नगर पंचायत परिसर में आयोजित एक समारोह में उत्तराखंड सरकार द्वारा नामित चार नए सभासदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र रावत ने क्षेत्रीय लेखपाल पंकज राजपूत की मौजूदगी में कोमल चौहान, रेखा नेगी, अतुल राणा और रविन्द्र बब्बर को शपथ दिलाई। शपथ के बाद चारों सभासदों ने नगर की बेहतरी के लिए काम करने, विशेषकर साफ-सफाई, सड़क, पेयजल और जल निकासी जैसी मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़े
ट्रम्प का महा-ऐलान: हर अमेरिकी वयस्क को मिलेंगे ₹5-5 लाख, लेकिन रख दी ‘मिडटर्म इलेक्शन’ जीतने की शर्त
कार्यक्रम में राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति और नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश नेगी ने नवनियुक्त सभासदों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विकास पाल, अभय चौहान, अंकित चौहान, अमरदीप राणा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और नगरवासी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े
उज्जैन के ‘खड़े हनुमान’ का सोशल मीडिया पर जलवा: रील्स देखकर पहुंचे 8 हजार भक्त; जानें क्रेन भी क्यों नहीं हिला पाई मूर्ति?


