Monday, September 7, 2026

TOP NEWS

धूमधाम एवं श्रद्धाभाव से...

धूमधाम एवं श्रद्धाभाव से मनाया गया विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस एवं...

सेवा संकल्प अभियान के...

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा ग्रामीण धार की जिला कार्यशाला एवं जिला...

भाजपा का कांग्रेस पर...

भाजपा का कांग्रेस पर प्रदेश का माहौल बिगड़ने का आरोप, दिया धरना प्रदर्शनअर्जुन...

478 युवाओं को मिला...

478 युवाओं को मिला रोजगार भाजपा का क्षेत्र के युवाओं को बड़ा तोहफाअर्जुन...
Homeमध्य प्रदेशविदिशा पुलिस का बड़ा प्रहार: कंजर टपरे पर 75 पुलिसकर्मियों की ताबड़तोड़...

विदिशा पुलिस का बड़ा प्रहार: कंजर टपरे पर 75 पुलिसकर्मियों की ताबड़तोड़ रेड, 5 लाख से अधिक की अवैध शराब व लाहन तबाह

विदिशा पुलिस का बड़ा प्रहार: कंजर टपरे पर 75 पुलिसकर्मियों की ताबड़तोड़ रेड, 5 लाख से अधिक की अवैध शराब व लाहन तबाह
गंजबासौदा
विदिशा जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों के काले कारोबार पर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी और कड़ा प्रहार किया है। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के सख्त निर्देशों, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी के मार्गदर्शन और एसडीओपी कुरवाई सुश्री रोशनी सिंह के नेतृत्व में बासौदा देहात व शहर पुलिस की संयुक्त टीम ने तड़के ही बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
अलसुबह 5:45 बजे 75 जवानों की दबिश, कांप उठे अवैध कारोबारी
सोमवार तड़के करीब 5:45 बजे बासौदा देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जेल रोड स्थित कंजर टपरा में करीब 75 अधिकारी व पुलिस जवानों के भारी बल ने अचानक घेराबंदी कर सघन सर्चिंग अभियान चलाया। पुलिस की इस अचानक हुई घेराबंदी से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया और आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।
2 भट्ठियां ध्वस्त, 2,000 लीटर महुआ लाहन मौके पर ही नष्ट
सर्चिंग के दौरान पुलिस टीम को मौके से अवैध देशी शराब बनाने की 2 सक्रिय भट्ठियां मिलीं। इसके साथ ही लगभग 2,000 लीटर महुआ लाहन जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹5,00,000 बताई जा रही है। पुलिस ने भारी मात्रा में मिले इस लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
कुल ₹5.07 लाख की जब्ती व कार्रवाई
लाहन के अलावा पुलिस ने प्लास्टिक के केन और पन्नियों में भरकर रखी गई 70 लीटर अवैध देशी मदिरा भी बरामद की, जिसकी कीमत लगभग ₹7,000 है। इस पूरी कार्रवाई में नष्ट और जब्त की गई सामग्री का कुल मूल्य ₹5,07,000 है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े

https://ntvtime.com/bhopal-intern-doctors-protest-stipend/
कार्रवाई में शामिल पुलिस बल
इस विशाल सर्च ऑपरेशन में बासौदा देहात थाना प्रभारी जयकुमार सिंह, बासौदा शहर थाना प्रभारी संजय बेदिया, निरीक्षक सुदामा प्रसाद, त्योंदा थाना प्रभारी गौरव रघुवंशी, हैदरगढ़ थाना प्रभारी रघुराज सिंह, पठारी थाना प्रभारी ऋतुराज सिंह, पथरिया थाना प्रभारी रोहित कौरव, सउनि मनोज तिवारी, मजबूत सिंह गुर्जर, सियाराम, प्रआर. बैजनाथ यादव, आरक्षक प्रकाश अमलियार, सुनील जाट, पुष्पेन्द्र यादव, कृष्ण कुमार, राकेश जाटव, रामनिवास मीना, महिला आरक्षक प्रियंका मौर्य, सोनम लोधी, श्यामवती धुर्वे सहित पुलिस लाइन व विभिन्न थानों के 75 जवानों की सराहनीय भूमिका रही।
रिपोर्ट: प्रदीप मैथिल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments